विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR ने पिछली बार करोड़ों देकर किया था बाहर, अब IPL ऑक्शन में फिर किस्मत आजमाएंगे मुस्तफिजुर; इस बार क्या होगा?

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:28 PM (IST)

मुस्तफिजुर रहमान को पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदने के बाद भी टीम से बाहर कर दिया था। अब उन्होंने एक बार नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

मुस्तफिजुर ने कराया ऑक्शन के लिए पंजीकरण

मुस्तफिजुर ने कराया ऑक्शन के लिए पंजीकरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पिछले साल भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिला था। बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

इसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई तल्खी के बीच बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप से हटने का फैसला किया था। हालांकि, अब बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने एक बार फिर आईपीएल में खेलने की तैयारी शुरू कर दी है।

गोवा में होगी नीलामी

गोवा में 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी के लिए मुस्तफिजुर रहमान समेत बांग्लादेश के आठ खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है।

पिछले साल केकेआर ने मुस्तफिजुर को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था, लेकिन बाद में बीसीसीआई के निर्देश पर उन्हें टीम से रिलीज करना पड़ा था।

मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी नीलामी के लिए अपना नाम दिया है। बांग्लादेश के कुछ अन्य खिलाड़ी भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में हैं।

फ्रेंचाइजी के फैसले पर रहेगी नजर

बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आईपीएल में वापसी को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। बीसीसीआई के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

उनका कहना है कि खिलाड़ियों को खरीदने का फैसला संबंधित फ्रेंचाइजी को ही करना होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीमें बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाने में रुचि दिखाती हैं या नहीं। बीसीबी को उम्मीद है कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी उसके खिलाड़ियों में दिलचस्पी दिखाएंगी।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: बारिश ने बिगाड़ा चौथे दिन का खेल, आखिरी दिन नहीं हुआ चमत्कार तो ड्रॉ हो जाएगा मुकाबला

यह भी पढ़ें- कुसल मेंडिस ने शतक लगाकर रिकॉर्डबुक में दर्ज कराया अपना नाम, विराट कोहली-स्टीव स्मिथ और जो रूट के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।