PAK vs SL: बारिश ने बिगाड़ा चौथे दिन का खेल, आखिरी दिन नहीं हुआ चमत्कार तो ड्रॉ हो जाएगा मुकाबला
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में हो रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन का बारिश ने मजा किरकिरा कर ...और पढ़ें
-1794493129976_m.webp)
बारिश ने बिगाड़ा खेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल पहले खराब रोशिन और बाद में बारिश ने किरकिरा कर दिया। साकिब खान के दमदार गेंदबाजी की वजह से श्रीलंका की पारी 446 रन पर सिमटी। वहीं दिन की समाप्ति तक पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान के पास अभी मैच में 45 रन की बढ़त है। अजान अवैस और मोहम्मद ताहा क्रीज पर डटे हुए हैं। पाकिस्तान ने तय्यब तारिफ के रूप में इकलौता विकेट गंवाया है।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस टेस्ट में खराब रोशनी और बारिश की वजह से कुल 100 ओवर गंवाए जा चुके हैं, जिस वजह से ये मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि, क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है। ऐसे में अगर पांचवें दिन कोई चमत्कार हो जाए तो हैरानी वाली बात नहीं होगी।
साकिब के सत्ते ने श्रीलंका की तोड़ी कमर
श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के ऐतिहासिक शतकों की वजह से तीसरे दिन की समाप्ति पर चार विकेट गंवाकर 404 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि चौथे दिन श्रीलंका बड़ी बढ़त हासिल कर लेगा। मगर साकिब ने पूरा मैच पलट दिया।
साकिब ने दिन के पहले ही ओवर में डी सिल्वा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं चार ओवर बाद साकिब ने मेंडिस को भी आउट कर श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया। डी सिल्वा 167 और मेंडिस 119 रन बनाकर आउट हुए।
साकिब ने इसके बाद सोनल दिनुषा को आउट कर अपना पंजा खोला। उन्होंने कुल 130 रन देकर सात विकेट झटके, जिसकी वजह से श्रीलंका की पहली पारी 446 रन पर सिमट गई। उसके पास सिर्फ 12 रन की बढ़त रही।
बारिश ने बिगाड़ा खेल
श्रीलंका को समेटने के बाद पाकिस्तान बल्लेबाजी के लिए उतरा। श्रीलंका को तीसरे ही ओवर में तय्यब तारिफ के रूप में सफलता मिली। इसके बाद अजान और ताहा ने पाकिस्तान की पारी को संभाला और लंच तक स्कोर 12 ओवर में 39/1 रहा।
लंच ब्रेक के बाद सिर्फ 9.2 ओवर का खेल हुआ। इसके बाद मुकाबले को खराब रोशनी की वजह से रोक दिया गया, जिसकी वजह से टी ब्रेक जल्दी ही ले लिया गया। मगर फिर मैदान पर बारिश आई और रूकी ही नहीं, जिस वजह से चौथे दिन के खेल को पहले ही समाप्त करना पड़ा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।