विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुसल मेंडिस ने शतक लगाकर रिकॉर्डबुक में दर्ज कराया अपना नाम, विराट कोहली-स्टीव स्मिथ और जो रूट के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:44 PM (IST)

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ...और पढ़ें

कुसल मेंडिस का रिकॉर्ड शतक

कुसल मेंडिस का रिकॉर्ड शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में शानदार शतक ठोका है। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करा लिया है। वो विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

मेंडिस ने अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर ये खास पारी खेली। वो अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बने हैं। मेंडिस को पिछले ही महीने धनंजय डी सिल्वा की जगह कप्तानी सौंपी गई थी।

मेंडिस का ऐतिहासिक कारनामा

31 साल के मेंडिस ने इस शतक के साथ खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई। मेंडिस टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर शतक जमाने वाले कुल 37वें बल्लेबाज बने हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने वाले इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस के बाद वो सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने की खास लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हैं। कोहली ने साल 2014 में एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था। वहीं इसी सीरीज में स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ शतक लगाकर ये उपलब्धि हासिल की थी।

इंग्लैंड के जो रूट ने साल 2017 में साउथ अफ्रीका के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जमाकर अपने कप्तानी की शानदार शुरूआत की थी।

इसके अलावा, इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, ग्रेग चैपल, एलिएस्टर कुक, केविन पीटरसन और शुभमन गिल जैसे शानदार खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। गिल ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर इस खास क्लब में जगह बनाई थी। वहीं वियान मुल्डर जिंबाब्वे के खिलाफ 367 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर इस लिस्ट में शामिल हुए थे।

13000 रन भी किए पूरे

मेंडिस ने इस शतकीय पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13000 रन भी पूरे कर लिए हैं। मेंडिस इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के सिर्फ 8वें बल्लेबाज बने हैं।

वहीं श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम है। संगकारा ने अपने 15 साल के करियर में 587 मैचों में 27,757 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19 Live: अफगानिस्तान को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का होगा मौका

यह भी पढ़ें- 'हार्दिक की ये सबसे बड़ी गलती', पंजाब में जाने के बाद पांड्या पर फूटा पूर्व भारतीय क्रिकेटर का गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।