विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हार्दिक की ये सबसे बड़ी गलती', पंजाब में जाने के बाद पांड्या पर फूटा पूर्व भारतीय क्रिकेटर का गुस्सा

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:24 PM (IST)

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद मोहम्मद कैफ ने उनके मुंबई इंडियंस में वापस जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। हार्दिक के पंजाब में जाने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने उनके ऊपर सवाल उठाए हैं। कैफ का कहना है कि हार्दिक ने गुजरात टाइटंस छोड़कर दोबारा से मुंबई में आकर गलती की थी। कैफ ने माना कि उन्हें गुजरात के साथ ही बने रहना चाहिए था।

गौरतलब है कि 2015 में हार्दिक ने मुंबई के लिए डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ चार टाइटल जीते। इसके बाद आईपीएल 2022 से पहले वे गुजरात में चले गए थे। उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया और फिर अगले सीजन जीटी को फाइनल में पहुंचाया। इसके बाद 2024 से पहले वे मुंबई में दोबारा चले गए। अब वे पंजाब में गए हैं, जहां से आगामी सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे।

मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय बैटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पांड्या पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हार्दिक ने गुजरात टाइटंस छोड़कर बड़ी गलती की थी। मुझे लगता है कि वो एक भावुक भरा फैसला था। एमआई के साथ उनका कनेक्शन था और शायद इसी वजह से मुंबई में वापस आए। ये हमेशा ही एक मुश्किल फैसला होता है। आपने जीटी को चैंपियन बनाया और वहां के किंग थे।"

कैफ ने आगे कहा, "हार्दिक को उस फैसले ने नुकसान पहुंचाया। वो अपने प्रदर्शन और कप्तानी में पीछे चले गए। उनके लिए यही बेहतर होगा कि मुंबई के साथ अपने दूसरे कार्यकाल को वे जल्द से जल्द भूल जाएं और आगे बढ़ें।"

हार्दिक के प्रदर्शन में हो सकता है सुधार: कैफ

कैफ ने आगे कहा, "खिलाड़ी तो चाहते हैं कि उन्हें कप्तानी मिले। हालांकि, इसके दबाव में वे बेहतर प्रदर्शन करने से चूक जाते हैं। ये हर किसी के बस की बात नहीं है और अगर आईपीएल जैसा टूर्नामेंट हो, तो ये और भी मुश्किल हो जाता है। हार्दिक के लिए अच्छा ये है कि वे कप्तान नहीं हैं। पंजाब में उन्हें एक बल्लेबाज, गेंदबाज और एक फिनिशर के तौर पर अपनी फॉर्म वापस पाने पर ध्यान देना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- PAK U19 vs BAN U19: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बुरी तरह पीटा, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी, कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार? चौथे वनडे में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।