IND U19 vs AFG U19 Live: अफगानिस्तान को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का होगा मौका
India U19 vs Afghanistan U19 Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला ...और पढ़ें

इंडिया अंडर-19 वर्सेस अफगानिस्तान अंडर-19
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India U19 vs Afghanistan U19 Asia Cup Semifinal Live Score: अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच ओमान के अल अमीरात में खेला गया। मैच में अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को भारत ने 36.5 ओवरों में हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में अब टीम इंडिया की भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी।