विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लक्ष्य-सहवाग के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को रौंदकर एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री; पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा।

भारत ने फाइनल में मारी एंट्री

भारत ने फाइनल में मारी एंट्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग के दमदार अर्धशतकीय पारियों की वजह से भारत ने गुरूवार को एसीसी मेंस अंड-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

भारत का फाइनल में अब मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में एंट्री मारी थी।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सिर्फ 228 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 37वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार अर्धशतक लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी निभाई।

सहवाग चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लक्ष्य को वीके विनीथ का साथ मिला। विनीथ और लक्ष्य ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इस साझेदारी के बाद भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगाई।

हालांकि, इस दौरान लक्ष्य शतक लगाने से चूक गए। वो 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। विनीथ कप्तान के आउट होने के बाद एक छोर पर डटे रहे और शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाया अफगानिस्तान

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ईशान सूद ने सातवें ओवर में भारतीय टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने अबिदुल्लाह नदरजन को पवेलियन भेजा।

इसके बाद काव्य पटेल ने फरिदुल्ला इहसास का विकेट चटकाकर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया। इहसास क आउट होने के बाद सुभन जखैल और नोमान सलरजई के बीच छोटी सी 35 रनों की साझेदारी हुई। मगर यशबर्धन चौहान ने सुभन को पवेलियन भेज अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा दिया।

सुभन 44 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। नोमान को फिर शाह फैजल रहीमी का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 98 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। नोमन 78 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए।

शाह फैजल ने भी 51 रनों की पारी खेली। मगर अफगानिस्तान ने 12 गेंद के भीतर अपने तीन विकेट गंवा बैठे और भारत ने मैच में शानदार तरीके से वापसी करी। अफगानिस्तान फिर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा और 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 227 रन बना पाया।

भारत की ओर से ईशान सूद ने तीन विकेट झटके। वहीं आर्यन सावसनी ने दो विकेट लिए, जबकि काव्य पटेल, यशबर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत को एक-एक सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

यह भी पढ़ें- 'हार्दिक की ये सबसे बड़ी गलती', पंजाब में जाने के बाद पांड्या पर फूटा पूर्व भारतीय क्रिकेटर का गुस्सा

यह भी पढ़ें- PAK U19 vs BAN U19: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बुरी तरह पीटा, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।