44 की उम्र में नई शुरुआत, लंकाशायर ने दिखाया बाहर का रास्ता तो जेम्स एंडरसन ने इस काउंटी टीम का थामा हाथ
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सरे के साथ पूरे सत्र के लिए करार किया है, जिससे वह 45 वर्ष की उम्र में भी काउंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे।
-1794505645139_m.webp)
जेम्स एंडरसन ने सरे का थामा हाथ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, लंदन। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को सरे के साथ पूरे सत्र के लिए करार किया है, जिससे वह 45 वर्ष की उम्र में भी काउंटी क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखाते रहेंगे। एंडरसन ने कुछ सप्ताह पहले ही लंकाशायर के साथ अपने 25 वर्ष लंबे जुड़ाव को अलविदा कहा था।
एंडरसन ने सरे से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ बाकी है। उन्होंने कहा कि मैं विकेट लेना चाहता हूं और टीम को मैच जिताने में मदद करना चाहता हूं। इसके अलावा मैदान के बाहर भी मैं टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता हूं।
युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं एंडरसन
एंडरसन ने कहा कि मैं युवा खिलाड़ियों को उनके कौशल को निखारने और भविष्य में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करने में मदद करना चाहता हूं।
एंडरसन ने पिछले महीने अपने बचपन की काउंटी टीम लंकाशायर से विदाई के तरीके पर निराशा जताई थी। लंकाशयर के घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड के एक स्टैंड का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है।
एंडरसन 2027 के घरेलू सत्र के दौरान 45 वर्ष के हो जाएंगे। वह इंग्लैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर जुलाई 2024 में समाप्त हुआ था।
यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी जंग, जानिए कब और कहां मुकाबला देख सकेंगे लाइव