Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards 2025: संन्‍यास के बाद अश्विन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड, पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण; देखें पूरी लिस्‍ट

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 09:50 PM (IST)

    भारत के पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शनिवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। स्पिनर आर अश्विन और फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन को शनिवार को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। हरविंदर सिंह और सत्यपाल सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविचंद्रन अश्विन ने 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में संन्यास की घोषणा की थी।

    Hero Image
    रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में लिया था संन्‍यास। इमेज- बीसीसीआई, सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन को शनिवार को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाजी में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले हरविंदर सिंह और कोच सत्यपाल सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीजेश ने लिया था संन्‍यास

    श्रीजेश ने पिछले साल ओलंपिक में भारत को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गोलकीपर ने पेरिस में इवेंट से पहले खेल से संन्‍यास की घोषणा की थी। संन्‍यास के बाद श्रीजेश को भारत की जूनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।

    5 खिलाड़ियों को जगह दी गई

    2025 के पद्म पुरस्कार सम्मान सूची में पांच खिलाड़ियों को जगह दी गई है। भारत के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को भारत में लगातार दो कांस्य पदक जीतने के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

    टेस्‍ट में अश्विन के नाम 537 विकेट

    • रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
    • ऑफ स्पिनर ने 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में संन्यास ले लिया।
    • अश्विन ने 106 टेस्ट खेले और 537 विकेट अपने नाम किए।
    • टेस्‍ट में उन्‍होंने 8 बार 10 विकेट और 37 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।
    • 13/140 एक टेस्‍ट में अश्विन को बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
    • उन्‍होंने टेस्‍ट में 14 अर्धशतक और 6 शतक की मदद से 3503 रन भी बनाए।

    वनडे में अश्विन का प्रदर्शन

    अश्विन ने अपने करियर में 116 वनडे मैच खेले। इस दौरान 114 पारियों में उन्‍होंने 156 शिकार किए। वनडे में उनकी औसत 33.20 की और इकॉनमी 4.93 की रही। ODI क्रिकेट में उन्‍होंने 707 रन भी बनाए। 65 टी20 इंटरनेशनल में अश्विन ने के नाम 72 विकेट हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके नाम 184 रन हैं।

    हरविंदर सिंह को पद्म श्री मिला

    भारत के सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक आईएम विजयन भी इस लिस्‍ट में हैं। केरल के पूर्व फारवर्ड ने 2000-2004 के दौरान भारत के कप्तान के रूप में भी काम किया। विजयन ने भारत के लिए 72 मैचों में 29 अंतर्राष्ट्रीय गोल किए।

    पैरालिंपियन और 2024 पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह को पद्म श्री मिला। हरविंदर ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के फाइनल में पोलैंड के लुकाज सिसजेक को हराकर पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के लिए चौथा स्वर्ण पदक जीता था।

    पद्म पुरस्कार 2025- खेल

    • पीआर श्रीजेश- पद्म भूषण
    • आर अश्विन - पद्म श्री
    • आईएम विजयन - पद्म श्री
    • सत्यपाल सिंह - पद्मश्री
    • हरविंदर सिंह- पद्म श्री

    ये भी पढ़ें: Padma Award 2025: कौन हैं हरविंदर सिंह? जिन्हें मिला पद्म श्री सम्मान; पेरिस पैरालंपिक में लहरा चुके हैं तिरंगा