Ranji Round-UP: रोहित-जायसवाल और पंत-गिल हुए फेल, जडेजा का चला सिक्का; जानें कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी के छठे चरण में कुल 16 मैच आयोजित किए गए। पहले दिन के एक मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। वहीं अन्य 15 मैच में टीमों ने अपना दमखम दिखाया। बीसीसीआई के निर्देशों के बाद रणजी ट्रॉफी में पांच राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन रोहित शर्मा गिल जायसवाल और पंत का बल्ला नहीं चला।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024/25 का छठा दौर गुरुवार को शुरू हुआ, जिसमें उन भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ी पहले दिन एक्शन में थे।
हालांकि, इनमें से चार का प्रदर्शन निराशा जनक रहा, जबकि एक ने अपने झंडे गाड़े। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला। जबकि रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले से कमाल कर दिया। वहीं, पहले दिन कुछ टीमों ने विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए। छठे राउंड में कुल 16 मैच आयोजित किए गए।
एलीट ग्रुप ए के मैच
त्रिपुरा बनाम सर्विसेज- सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। त्रिपुरा ने चार विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं।
महाराष्ट्र बनाम बड़ौदा- बड़ौदा ने महाराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। महाराष्ट्र ने 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए।
मुंबई बनाम जम्मू और कश्मीर- मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन ढेर हो गई। इसके जवाब में जम्मू और कश्मीर ने सात विकेट पर 174 बनाए। पहले दिन 17 विकेट गिरे। रोहित और जायसवाल रहे फेल।
मेघालय बनाम ओडिशा- मेघालय ने सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसके जवाब में ओडिशा ने बिना विकेट गंवाए 70 रन बना लिए हैं।
एलीट ग्रुप बी के मैच
उत्तराखंड बनाम गुजरात- उत्तराखंड ने 111 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में गुजरात ने चार विकेट खोकर 190 रन बनाए।
हैदराबाद बनाम हिमाचल प्रदेश- हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 291 रन बना लिए हैं।
आंध्रा बनाम पुडुचेरी- आंध्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 245 रन बना लिए हैं।
विदर्भ बनाम राजस्थान- विदर्भ 165 रन बनाकर सिमट गई। राजस्थान पांच विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
एलीट ग्रुप सी के मैच
हरियाणा बनाम बंगाल- पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा 157 रन पर सिमट गया। बंगाल ने एक विकेट के नुसान पर 10 रन बना लिए हैं।
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश- बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 248 रन बनाए। यूपी ने चार रन बना लिए हैं।
पंजाब बनाम कर्नाटक- पंजाब महज 55 रन पर सिमट गया। इसके जवाब में कर्नाटक ने चार विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए खेल रहे गिल का बल्ला खामोश रहा।
मध्य प्रदेश बनाम केरल- मध्य प्रदेश 160 रन ही बना सका। वहीं केरल ने बिना विकेट खोए 54 रन बना लिए हैं।
एलीट ग्रुप डी के मैच
असम बनाम रेलवे- यह मैच किसी कारणवश नहीं हो सका।
तमिलनाडु बनाम चंडीगढ़- चंडीगढ़ ने पहले फील्डिंग चुनी। तमिलनाडु ने 301 रन बनाए।
छत्तीसगढ़ बनाम झारखंड- छत्तीसगढ़ 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। झारखंड ने 11 रन बना लिए हैं।
दिल्ली बनाम सौराष्ट्र- दिल्ली 188 रन बनाकर सिमट गया। सौराष्ट्र ने पांच विकेट गंवाकर 163 रन बना लिए हैं। जडेजा ने पांच विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- IPL 2025 से पहले सदमे में डूबा KKR खेमा, चोटिल हो गया सबसे महंगा खिलाड़ी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।