Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब मुंबई क्रिकेट से नाता तोड़ना चाहते हैं पृथ्वी शॉ! मिल रहा है यह धांसू ऑफर

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 01:50 PM (IST)

    पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NOC मांगा है। वह दूसरे राज्‍यों से खेलना चाहते हैं। पिछले साल खराब फिटनेस के चलते शॉ को मुंबई की सीनियर सिलेक्‍शन कमेटी ने रणजी ट्रॉफी खेल से बाहर कर दिया था। इस बीच उन्‍हें अन्‍य राज्‍यों से भी अच्‍छा ऑफर मिल रहा है। 

    Hero Image

    खराब फिटनेस के कारण नहीं मिल रहा मौका। इमेज- एक्‍स

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है। उन्‍होंने एसोसिएशन को सूचित किया है कि वह दूसरे राज्‍यों से खेलना चाहते हैं। पिछले साल खराब फिटनेस के कारण शॉ को मुंबई की सीनियर सिलेक्‍शन कमेटी ने रणजी ट्रॉफी खेल से बाहर कर दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें MCA प्रशिक्षकों द्वारा तैयार दो सप्ताह का फिटनेस कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। टीम मैनेजमेंट ने MCA को सूचित किया था कि पृथ्वी शॉ के शरीर में 35 प्रतिशत वसा है और टीम में वापस आने से पहले उन्हें कठोर ट्रेनिंग की जरूरत है।

    दो-तीन राज्यों से ऑफर मिले

    MCA के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "उन्होंने हमसे NOC मांगी है और हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।" खबरों की मानें तो शॉ को इस महीने की शुरुआत में दो-तीन राज्यों से ऑफर मिले थे। पिछले अक्टूबर में MCA की सिलेक्‍शन कमेटी ने फैसला किया था कि अगर शॉ को फिर से मुंबई की टीम के लिए खेलना है, तो उन्हें कुछ किलो वजन कम करना होगा।

    उनकी फिटनेस और फॉर्म में कभी सुधार नहीं हुआ और चयन समिति ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी से भी बाहर करने का फैसला किया। यह दिसंबर 2024 में खेली गई थी।

    शॉ ने निकाली थी भड़ास

    टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पृथ्‍वी शॉ का रिएक्‍शन सामने आया था। सोशल मीडिया पोस्ट में शॉ ने लिखा था, "मुझे बताओ भगवान, मुझे और क्या देखना है। अगर 65 पारियों में 55.7 की औसत से 3399 रन, मैं काफी अच्छा नहीं हूं। मैं आप पर अपना विश्वास बनाए रखूंगा और उम्मीद है कि लोग अभी भी मुझ पर विश्वास करेंगे। मैं निश्चित रूप से वापस आऊंगा। ओम साई राम।"

    2022 से नहीं खेले हैं शॉ

    शॉ ने 2022 के विजय हजारे टूर्नामेंट के बाद से भारत में लिस्ट ए नहीं खेला है। वह नॉर्थम्पटनशायर काउंटी के लिए इंग्लैंड में वन डे कप खेले। उनकी आखिरी पांच पारियां 97, 72, 9, 23, 17 रन की थीं। पिछले साल बेंगलुरु में मध्य प्रदेश को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद, मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर से शॉ के बारे में पूछा गया था।

    तब श्रेयस ने कहा था कि उसने बहुत क्रिकेट खेला है। सभी ने उसे इनपुट दिए हैं। आखिरकार, यह उसका काम है कि वह खुद ही चीजों का पता लगाए। उसने अतीत में भी ऐसा किया है। ऐसा नहीं है कि उसने ऐसा नहीं किया है। उसे फोकस करना होगा। उसे बैठकर सोचना होगा। उसे खुद ही जवाब मिल जाएगा।