विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Piyush Chawla ने चुनी ऑल-टाइम इंडिया ODI इलेवन; रोहित शर्मा की कप्‍तानी को लेकर कई खुलासे भी किए

Published: Fri, 13 Sep 2024 12:12 AM (IST)

भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने गुरुवार को अपनी ऑल टाइम इंडिया वनडे 11 चुनी। अपनी इस टीम में उन्‍होंने विश्‍व ...और पढ़ें

पीयूष चावला ने चुनी अपनी 11। इमेज- सोशल मीडिया
पीयूष चावला ने चुनी अपनी 11। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. पीयूष चावला ने की रोहित शर्मा की तारीफ
  2. उन्‍होंने रोहित को बताया गेंदबाजों का कप्‍तान
  3. पीयूष चावला ने अपनी टीम में दिया दिग्‍गजों को मौका

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने गुरुवार को अपनी ऑल टाइम इंडिया वनडे 11 चुनी। अपनी इस टीम में उन्‍होंने विश्‍व कप जीतने वाले तीनों ही भारतीय कप्‍तानों को जगह दी। रोहित शर्मा की कप्‍तानी में इंडियन प्र‍ीमियर लीग खेल चुके पीयूष चावला ने हिटमैन की काफी तारीफ भी की। उन्‍होंने रोहित शर्मा को कप्‍तान के बजाए एक लीडर बताया।

रोहित शर्मा की तारीफ की

शुभंकर मिश्रा के पॉडकॉस्‍ट पर पीयूष चावला ने कहा, "वनडे विश्‍व कप 2023 और टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रोहित शर्मा ने अपनी बल्‍लेबाज से एक एग्‍जांपल सेट किया। रोहित सही मायने में बॉलर्स के कैप्‍टन हैं। मैं उन्‍हें महान कप्‍तान मानता हूं। वह ग्राउंड पर काफी स्‍मार्ट हैं।"

ऑल टाइम 11 भी चुनी 

पीयूष चावला की ऑल टाइम इंडिया वनडे 11 की बात करें तो उन्‍होंने बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना। उन्‍होंने 3 नंबर पर वीरेंद्र सहवाग को मौका दिया। नंबर 4 पर उन्‍होंने विराट कोहली और 5 पर युवराज सिंह को रखा। चावला ने अपनी टीम में छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी।

7वें नंबर पर उन्‍होंने दिग्‍गज कपिल देव के जगह दी। अपनी इस टीम में पीयूष चावला ने हरभजन सिंह, अनिल कुंबले के रूप में 2 स्पिनर और जसप्रीत बुमराह, जहीर खान के रूप में 2 तेज गेंदबाजों को भी जगह दी।

ये भी पढ़ें: AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच रद, स्टेडियम पर प्रतिबंध लगने का मंडरा रहा खतरा

पीयूष चावला की ऑल टाइम इंडिया वनडे 11

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टेस्‍ट सीरीज से पहले चेन्‍नई पहुंची भारतीय टीम, 19 सितंबर को खेला जाएगा पहला मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।