विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs ENG: इंग्लैंड को हरा पाकिस्तान ने 30 साल बाद किया अनोखा काम, रावलपिंडी में रचा इतिहास

Published: Sat, 26 Oct 2024 03:54 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज जीती है। इंग्लैंड को तीसरे मैच में मात ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हरा रचा इतिहास
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हरा रचा इतिहास

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से हरा दिया और इसी के साथ सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 30 साल बाद एक अनोखा काम किया है। पाकिस्तान को ये मैच जीतने के लिए महज 36 रन चाहिए थे जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिए।

पाकिस्तान की ये अपने घर में तीन साल बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले उसने अपने घर में आखिरी बार टेस्ट सीरीज 2021 में जीती थी। तब से पाकिस्तान को अपने घर में लगातार हार मिल रही थी। इस हार के सिलसिले को पाकिस्तान ने आखिरकार तोड़ ही दिया।

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: इंग्लैंड को पटक पाकिस्तान ने खत्म किया सूखा, 3 साल बाद घर में जीती टेस्ट सीरीज

30 साल बाद किया ऐसा

पाकिस्तान ने ये सीरीज तब जीती है जब उसे पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मुल्तान में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट जीत वापसी की और तीसरा मैच जीत सीरीज भी अपने नाम कर ली। पाकिस्तान ने 30 साल बाद अपने घर में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सीरीज जीती है। साल 1995 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हराया था। लेकिन इसके बाद फिर पाकिस्तान ने बाकी दो टेस्ट मैचों में वापसी की और सीरीज अपने नाम की।

ऐसा रहा मैच

पाकिस्तान ने शान मसूद की कप्तानी ये पहली टेस्ट सीरीज जीती है। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साजिद खान और नोमान अली की फिरकी के कारण इंग्लैंड टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी और 267 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान ने फिर सैम अयूब के 134 रनों के दम पर 344 रन बनाए थे। साजिद और नोमान ने दूसरी पारी में भी इंग्लैंड को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 112 रनों पर ढेर कर दिया। मेजबान टीम को जीत के लिए सिर्फ 36 रन चाहिए थे जो उसने अयूब का विकेट खोकर हासिल कर लिए।

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: 54 साल पुराना रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त, पाकिस्‍तानी स्पिनर्स की फिरकी ने अंग्रेजों का किया काम तमाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।