विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs ENG: 54 साल पुराना रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त, पाकिस्‍तानी स्पिनर्स की फिरकी ने अंग्रेजों का किया काम तमाम

Published: Sat, 26 Oct 2024 03:38 PM (IST)

पाकिस्‍तान ने न्‍यूजीलैंड को तीसरे टेस्‍ट में मात दी। इसके साथ ही मेजबान पाकिस्‍तान ने सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज ...और पढ़ें

नौमान अली और साजिद खान ने की उम्‍दा गेंदबाजी। इमेज- पीसीबी
नौमान अली और साजिद खान ने की उम्‍दा गेंदबाजी। इमेज- पीसीबी

HighLights

  1. पाकिस्‍तान ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
  2. पाकिस्‍तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की
  3. इंग्‍लैंड ने पहले टेस्‍ट पर जमाया था कब्‍जा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्‍ट मैच में मेजबान पाकिस्‍तान ने इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम को 9 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने टेस्‍ट सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा जमाया। सीरीज के पहले टेस्‍ट में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को 47 रन से हराया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले को पाकिस्‍तान टीम ने 152 रन से जीता था।

स्पिनर्स ने दिया अहम योगदान

  • पाकिस्‍तान की जीत में स्पिनर्स का अहम योगदान रहा।
  • नौमान अली और साजिद खान की जोड़ी ने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
  • इस सीरीज में पाकिस्‍तान स्पिनर्स ने 73 विकेट चटकाए।
  • यह पाकिस्‍तान की घरती पर एक टेस्‍ट सीरीज में स्पिनर्स द्वारा झटके गए सबसे ज्‍यादा विकेट हैं।
  • इसके साथ ही 54 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है।
  • इससे पहले 1969/70 में पाकिस्‍तान-न्‍यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्‍ट सीरीज में स्पिनर्स ने 71 शिकार किए थे।

पहला टेस्‍ट हारने के बाद जीती सीरीज

यह दूसरी बार हुआ है, जब पाकिस्‍तान ने पहला टेस्‍ट हारने के बाद 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज जीती हो। इससे पहले पाक टीम ने 1995 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। इतना ही नहीं नवंबर 2015 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत है। 2021 के बाद पाकिस्‍तान टीम को घर पर टेस्‍ट सीरीज में जीत मिली है। इस दौरान पाकिस्‍तान टीम ने 4 टेस्‍ट सीरीज खेली हैं। हाल ही में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को उनके घर में टेस्‍ट सीरीज में रौंदा था।

मुकाबले का हाल 

तीसरे टेस्‍ट की बात करें तो इंग्‍लैंड टीम पहली पारी में 267 रन ही बना सकी। जेमी स्मिथ ने सबसे ज्‍यादा 89 रन बनाए। साजिद खान को 6 और नौमान अली को 3 सफलताएं मिलीं। जवाब में पाकिस्‍तान ने पहली पारी में 344 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: इंग्लैंड को पटक पाकिस्तान ने खत्म किया सूखा, 3 साल बाद घर में जीती टेस्ट सीरीज

साउद शकील ने शतकीय पारी खेली। उन्‍होंने 223 गेंदों पर 134 रन बनाए। इंग्‍लैंड की दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्‍तान ने 3.1 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

ये भी पढ़ें: 'एक बार तो बनता है न यार', हार के बाद ऐसा क्यों कहा रोहित शर्मा ने? अश्विन-जडेजा पर कप्तान ने कही यह बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।