T20 World Cup: रोहित की कप्तानी का 'विराट' कमाल, SKY के कैच ने मैच में फूंकी जान; हारी बाजी जीतकर भारत ने रचा इतिहास
भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। साथ ही आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया। इसी जीत के आज एक साल हो गए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 29 जून 2024 ये तारीख हर भारतीय क्रिकेट फैंस के दिमाग में छप गई है। एक साल पहले रोहित शर्मा की अगुआई में इसी दिन भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को खत्म किया था। बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर झंडा गाड़ा था।
भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इस दौरान पूरा देश भावुक हो गया था। आज उस जीत के एक साल पूरे हो गए हैं।
𝟮𝟵.𝟬𝟲.𝟮𝟬𝟮𝟰 🗓️
Do you remember what 𝙀𝙪𝙥𝙝𝙤𝙧𝙞𝙖 feels like?
Relive that Champions feeling with the Champions 😇
One year of celebrating pride, glory, and togetherness 🇮🇳🏆#TeamIndia pic.twitter.com/PubQhonxeM
— BCCI (@BCCI) June 29, 2025
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सफर
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमें पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा भी मौजूद थे। भारत ने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले। पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 9 जून को न्यूयॉर्क में 6 रन से हराया।
फिर टीम का सामना 12 जून को अमेरिका से हुआ जहां भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई किया। कनाडा के साथ आखिरी लीग मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। भारत अगले दौर के लिए वेस्टइंडीज गई। 20 जून को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से लिया बदला
इसके बाद टीम ने 22 जून को बांग्लादेश को 50 रनों से हराया। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दमदार प्रदर्शन के चलते यह मुकाबला 24 रनों से जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साल 2023 WTC और वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला लिया।
अंतिम चार में भारत का सामना गत चैंपियन इंग्लैंड से हुआ। भारत ने साल 2022 की हार का बदला लेते हुए डिफेंडिंग चैंपियन को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंत में भारत ने फाइनल की बाधा भी पार की और खिताब जीता। फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक कैच लपका, जो फैंस की यादों में बस गया।
This Day. Last Year. Infinite Memories ♾️
𝗧𝟮𝟬 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 🏆#TeamIndia pic.twitter.com/pogI5bjMjM
— BCCI (@BCCI) June 28, 2025
दिग्गजों का आखिरी मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में टीम इंडिया और फैंस डूबे हुए थे कि विराट कोहली ने टी20I क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वहीं, हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी यह आखिरी मुकाबला था। इसके बाद उनका हेड कोच का कार्यकाल समाप्त हो गया।
बाद में रवींद्र जडेजा ने भी टी20I से संन्यास ले लिया। विश्व विजयी बनकर जब टीम भारत लौटी तो मुंबई की सड़कों पर विट्री परेड निकाली गई। इस पल को भारतीय फैंस ने अपने कैमरे में हमेशा-हमेशा के लिए कैद कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।