विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NZ v Eng: न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्‍लैंड टीम का एलान, Jacob Bethell को पहली बार मिला मौका

Published: Tue, 29 Oct 2024 06:49 PM (IST)

NZ v Eng Test अगले महीने इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम न्‍यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच ...और पढ़ें

टेस्‍ट सीरीज से पहले होगा वॉर्मअप मैच। इमेज- ईसीबी
टेस्‍ट सीरीज से पहले होगा वॉर्मअप मैच। इमेज- ईसीबी

HighLights

  1. 28 नवंबर से शुरू होगी टेस्‍ट सीरीज
  2. न्‍यूजीलैंड-इंग्‍लैंड के बीच खेले जाएंगे 3 टेस्‍ट
  3. पाकिस्‍तान से हार चुकी है इंग्‍लैंड टीम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम न्‍यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय इंग्लिश टीम का एलान हो गया है। टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 28 नवंबर से होगी। हालांकि, सीरीज की शुरुआत से पहले 2 दिन का वॉर्मअप मैच भी खेला जाएगा।

पाकिस्‍तान के हाथों मिली हार

हाल ही में इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्‍तान का दौर किया था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इंग्‍लैंड को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लिश टीम ने सीरीज का पहला टेस्‍ट जीता था। हालांकि, अगले 2 मुकाबलों में उन्‍हें हार मिली थी। पाकिस्‍तान दौरे के लिए लिए चुनी गई टीम के ज्‍यादातर खिलाड़ी न्‍यूजीलैंड जाएंगे। बस इसमें कुछ ही बदलाव किए गए हैं। 

जैकब बेथेल को पहली बार‍ मिला मौका

वार्विकशायर के बल्लेबाजी ऑलराउंडर जैकब बेथेल को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 21 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के गेंदबाज ने इस समर सीजन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में डेब्‍यू किया था।

अभी टीम के साथ हैं जैकब

बेथेल अभी कैरेबियन में इंग्लैंड की सफेद गेंद टीम के साथ हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को टेस्‍ट स्‍क्वॉड में जगह नहीं मिली है। उन्‍होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पितृत्व अवकाश लिया है। ऐसे में जॉर्डन कॉक्स विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: BAN vs SA: टोनी डी जॉर्जी ने ठोका टेस्ट करियर का पहला शतक, खत्म किया 16 साल का सूखा, बांग्लादेशी गेंदबाजों पर आफत बनकर टूटे

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कारसे, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।

टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 28 नवंबर से 2 दिसंबर- हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टेस्‍ट: 6 से 10 दिसंबर- बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
  • तीसरा टेस्‍ट: 14 से 18 दिसंबर- सेडॉन पार्क, हैमिल्टन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: तीसरे टेस्‍ट के लिए भारतीय स्‍क्वॉड में होगा बड़ा बदलाव! डेब्‍यू कर सकता है गंभीर का चेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।