Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमएस धोनी को आईसीसी ने दिया खास सम्मान, 12 साल बाद मिली मेहनत को पहचान

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:12 PM (IST)

    एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। आईसीसी ने अब धोनी को एक खास सम्मान से नवाजा है। धोनी के अलावा आईसीसी ने कुछ और अन्य महान खिलाड़ियों को खास सम्मान से नवाजा है। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

    Hero Image
    एमएस धोनी को आईसीसी ने दिया खास सम्मान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने खास सम्मान दिया है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने धोनी को अपने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। धोनी के अलावा आईसीसी ने कुछ और अन्य खिलाड़ियों को इस सम्मान से नवाजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2011 में धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके दो साल बाद धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

    यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को मिली चुनौती, IPL विजेता ने ठोकी टीम इंडिया की कप्तानी की दावेदारी

    इन लोगों को भी मिली जगह

    आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले धोनी को इस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। धोनी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, साउथ अफ्रीका के महान कप्तान ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला को भी इस हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के महान स्पिनर डेनियल विटोरी ने भी इसमें जगह मिली है।

    वहीं पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी सना मीर और इंग्लैंड की सराहा टेलर को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

    बने 11वें भारतीय

    इसी के साथ धोनी इस सम्मान को पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी से पहले महिला क्रिकेटर नीतू डेविड, वीरेंद्र सहवाग, डायना इडुल्जी, वीनू मांकड, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, कपिल देव, बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर को इसमें जगह मिल चुकी है।

    यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन सुंदर नहीं ये खिलाड़ी है आर अश्विन की असली विकल्प, इंग्लैंड में दिखाया कमाल, टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार