नंबर-7, हेलीकॉप्टर शॉ: MS Dhoni के रांची का घर क्रिकेट फैंस के लिए बना सेल्फी स्पॉट, जानें पूरी डिटेल्स
महेंद्र सिंह धोनी का फेवरेट नंबर 7 है। वह मैदान पर 7 नंबर की जर्सी पहनकर उतरते हैं। धोनी का जन्म भी 7 जुलाई को हुआ था। रांची में धोनी के घर में भी एक बड़ा बलदाव किया गया है। घर को उनका पसंदीदा नंबर 7 दिया गया है। इस घर की दीवारों को उनके कुछ फेमस शॉट्स से सजाया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फेवरेट नंबर 7 है। वह मैदान पर 7 नंबर की जर्सी पहनकर उतरते हैं। धोनी का जन्म भी 7 जुलाई को हुआ था। धोनी का एक लाइफस्टाइल ब्रांड भी है, जिसका नाम 'सेवेन' है। रांची में एमएस धोनी के घर में भी एक बड़ा बलदाव किया गया है। घर को उनका पसंदीदा नंबर 7 दिया गया है। इतना ही नहीं घर की दीवारों को उनके कुछ फेमस शॉट्स से सजाया गया है।
5 साल पहले लिया था संन्यास
धोनी ने 5 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले किया था। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने हरमू स्थित अपने घर को भी अपना पसंदीदा नंबर दिया है। आवास पर नंबर 7 लिखा गया है।
इसके अलावा एक दीवार पर फेमस हेलीकॉप्टर सहित धोनी के कुछ शॉट्स और विकेटकीपिंग एक्शन बनाए गए हैं। यह घर अब फैन्स के लिए सेल्फी पॉइंट बन गया है। झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने 2009 में धोनी को घर बनाने के लिए जमीन दी थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने आवंटित जमीन के बगल में एक प्लॉट खरीदकर घर बनाया और इसका नाम शौर्य रखा। धोनी अभी रांची के सिमलिया में अपने फार्महाउस में रहते हैं।
नंबर 7 पर 'थाला फॉर ए रीजन'
'थाला फॉर ए रीजन मीम' भी सातवें नंबर की वजह से शुरू हुआ। यह कनेक्शन आईपीएल मैचों के दौरान वायरल हो गया, जिसमें कई लोग शामिल हुए। धोनी ने कहा कि वह इसके के बारे में जानते हैं और इसे अपने पक्ष में करने के लिए फैंस के आभारी हैं।
धोनी IPL 2025 में CSK की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने लीग की तैयारी भी शुरू कर दी है। हाल ही में धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धोनी ने आईपीएल में अब तक 264 मैच खेले हैं। इस दौरान माही ने 5243 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 24 फिफ्टी हैं। वह आईपीएल में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं वह आईपीएल में सबसे जयादा मुकाबले खेलने वाले बैटर भी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।