MS Dhoni Shirt Price: iPhone से भी महंगी है धोनी की शर्ट, कीमत जान रह जाएंगे दंग
क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए अवतार में नजर आएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इस दौरान उन्होंने इतनी महंगी शर्ट पहनी की आप उतने में आईफोन 15 प्लस खरीद सकते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नया लुक इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी म्यूजिकल शर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शर्ट में पियानों और उसके नोट्स छपे हुए हैं। शर्ट की कीमत ने फैंस के बीच कौतुहल पैदा कर दिया है।
दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए अवतार में नजर आएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है।
आज झारखण्ड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाक़ात हुई। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि झारखण्ड में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में धोनी जी का सहयोग… pic.twitter.com/GTAlpYlQgq
— Sudivya Kumar (@kumarsudivya) July 12, 2025
झारखंड पर्यटन विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर
शनिवार को धोनी से झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की। यह मुलाकात JSCA स्टेडियम में हुई। इस दौरान धोनी ने शानदार रेशमी कपड़े से बनी नेवी ब्लू हाफ स्लीव शर्ट पहनी हुई थी।
इस शर्ट पर संगीत के सुर छपे हुए थे और कंधे से सीने तक पियानो, कीज पर ब्रांड का नाम रचनात्मक ढंग से लिखा गया था। इसके चलते ये शर्ट और भी आकर्षक लग रही थी। सबसे चौंकने वाली बात जो रही, वह थी शर्ट की कीमत।
72 हजार रुपये है शर्ट की कीमत
अगर आप जानना चाहते हैं कि धोनी की इस शर्ट की कीमत कितनी है, तो हम आपको बता देते हैं। यह स्टाइलिश शर्ट लग्जरी फैशन ब्रांड अमीरी की है। इसकी कीमत 865 डॉलर यानी लगभग 72,000 रुपये है। जितनी धोनी के शर्ट की कीमत है उतने में आप आईफोन 15 प्लस खरीद सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।