Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fact Check: एमएस धोनी के नाम पर जारी होगा 7 रुपये का सिक्का? क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, जानिए यहां

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 10:41 AM (IST)

    हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने धोनी ...और पढ़ें

    Hero Image
    एमएस धोनी के नाम पर फैली अफवाह!

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले एमएस धोनी को लेकर एक अफवाह ने हालिया समय में भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया पर जमकर इस खबर को फैलाया गया। लेकिन आखिरकार ये झूठ निकला। प्रेस इन्फॉर्मेंशन ब्यूरो को इस बारे में स्पष्टीकरण देना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोनी को लेकर ये अफवाह फैल गई की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उनके नाम का सात रुपये का सिक्का जारी कर दिया है। आरबीआई ने ये फैसला धोनी को सम्मानित करने के लिया है। सात नंबर धोनी की टी-शर्ट का नंबर है। हालांकि ये महज कोरी अफवाह निकली।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand elections: MS Dhoni ने पत्‍नी साक्षी संग रांची में डाला वोट, स्‍वैग से मतदान केंद्र में की एंट्री- VIDEO

    पीआईबी ने बताई सच्चाई

    सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी के नाम का सिक्का है जो सात नंबर का है। पीआईबी की फैक्ट चैक यूनिट के सामने जब ये आया तो उसने इस मामले में जांच की और बताया कि ये अफवाह है। पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल के लिए जरिए इस बात की जानकारी दी है। पीआईबी ने बताया है कि इकॉनोमिक अफेयर्स मंत्रालय ने इस तरह का कोई एलान नहीं किया है।

    धोनी जब भारत के लिए खेलते थे तब भी सात नंबर की जर्सी पहनते थे। आईपीएल में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए सात नंबर की जर्सी ही पहनते हैं।

    आईपीएल का इंतजार

    धोनी को लेकर हर साल कहा जाता है कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा। आईपीएल-2024 के बाद भी यही कहा जा रहा था लेकिन चेन्नई ने अगले सीजन के लिए रिटेन खिलाड़ियों की जो लिस्ट जारी की है उसमें धोनी का नाम है। यानी इस बार भी धोनी आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इस बार चेन्नई ने धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है। धोनी के फैंस को आईपीएल का इतंजार रहता है ताकि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख सकें। धोनी की फैन फॉलोइंग शानदार है और आईपीएल के दौरान ये साफ तौर पर देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 में धोनी, शर्मा या कोहली, किसका साथी बनना पसंद करेंगे? KL Rahul के जवाब का Video हुआ वायरल