Jharkhand elections: MS Dhoni ने पत्नी साक्षी संग रांची में डाला वोट, स्वैग से मतदान केंद्र में की एंट्री- VIDEO
MS Dhoni को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। धोनी को SWEEP (Systematic Voters Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत वोटर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने और एकजूट करने का काम दिया गया था। इस बीच झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों में रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान करने धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा अपना फर्ज निभाते हुए देखा जाता हैं। फिर चाहे बात क्रिकेट के मैच की हो या फिर पर्सनल जिंदगी की, माही हमेशा अपनी ड्यूटी पूरी करते हैं।
हाल ही में एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी वाइफ संग वोट डालने पहुंचे।
MS Dhoni अपनी पत्नी संग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे
दरअसल, MS Dhoni को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। धोनी को SWEEP (Systematic Voters Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत वोटर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने और एकजूट करने का काम दिया गया था। इस बीच झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों में रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान करने धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे।
#WATCH | Former Indian cricket team captain MS Dhoni along with his wife, Sakshi arrives at a polling booth in Ranchi to cast his vote for #JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/KlD68mXdzM
— ANI (@ANI) November 13, 2024
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब धोनी और उनकी पत्नी साक्षी जैसे ही पूलिंग बूथ पहुंचे तो उनके चारों-ओर से भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान स्टार क्रिकेटर की सुरक्षा भी काफी कड़ी रही। इस दौरान धोनी-साक्षी को काफी बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की तो प्रारंभिक शिक्षा भी उनके पोलिंग बूथ वाले स्कूल से हुई है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में धोनी, शर्मा या कोहली, किसका साथी बनना पसंद करेंगे? KL Rahul के जवाब का Video हुआ वायरल
MS Dhoni को CSK ने IPL 2025 के लिए किया रिटेन
आईपीएल 2025 के लिए सीएसके की टीम ने एमएस धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। सीएसके ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें 'अनकैप्ड प्लेयर' कैटेगरी के तहत रिटेन किया है।
अगर बात करें धोनी के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 265 मैच खेलते हुए 5243 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 84 रन का रहा।
MS Dhoni की आईपीएल से कमाई
IPL 2008 से 2010: 6 करोड़ रुपये
IPL 2011 से 2013: 8.28 करोड़ रुपये
IPL 2014 से 2017: 12.5 करोड़ रुपये
IPL 2018 से 2021: 15 करोड़ रुपये
IPL 2022 से 2024: 12 करोड़ रुपये
IPL 2025: 4 करोड़ रुपये
IPL में MS Dhoni का ऐसा रहा अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी छठे बल्लेबाज हैं। साल 2008 में आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत में खरीदने जाने वाले प्लेयर माही रहे थे।धोनी को 6 करोड़ रुपये में सीएसके ने अपने साथ जोड़ा था। पहले सीजन से 2024 तक धोनी 264 मैच की 229 पारियों में 39.12 की औसत और 137.53 की स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। वहीं, पिछले सीजन धोनी ने 161 रन बनाए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।