विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदन पर भगवा कुर्ता, माथे पर तिलक... Mayank Agarwal ने पिता संग प्रयागराज में लगाई आस्था की डुबकी- VIDEO

Published: Tue, 11 Feb 2025 07:20 PM (IST)

भारतीय टीम के मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal Prayagraj Mahakumbh 2025 Video) अपने पिता के साथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह ...और पढ़ें

Mayank Agarwal ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
Mayank Agarwal ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

HighLights

  1. Mayank Agarwal अपने पिता संग पहुंचे प्रयागराज
  2. मयंक अग्रवाल ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
  3. मयंक अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal Video) अपने पिता के साथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज पहुंचे। मयंक ने अब खुद प्रयागराज का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिसमें मयंक भी शामिल हो गए। वीडियो में मयंक को अपने पिता संग देखा जा रहा हैं। इस दौरान उनकी वीडियो के बैकग्राउंड में हर-हर गंगे गाना बज रहा हैं।

Mayank Agarwal ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। मयंक को इस दौरान माथे पर तिलक और बदन पर भगवा कुर्ता पहने देखा जा रहा है। उनके साथ उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। मयंक भक्ति में डूबे हुए हैं और उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा जा रहा हैं। मयंक ने वीडियो को शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में हर-हर गंगे गाना बज रहा हैं

यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: IPL 2025 में रहा अनसोल्‍ड, अब तबाही मचा रहा है ये भारतीय बल्‍लेबाज

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। देश ही नहीं बल्कि, विदेशों से भी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। 

Mayank Agarwal का ऐसा रहा क्रिकेट करियर

33 साल के मयंक अग्रवाल आखिरी बार भारतीय टीम की तरफ से साल 2022 में टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहीं, साल 2020 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी बार वनडे मैच खेला था। इसके बाद उन्हें टीम में कोई जगह नहीं मिली। वहीं, क्रिकेट करियर की बात करें तो मयंक ने टेस्ट में 21 मैच खेलते हुए 1488 रन बनाए और 5 वनडे मैचों में 86 रन बनाए। फर्स्ट क्लास में 111 मैचों में उनके बल्ले से 8050 रन और लिस्ट-ए में 123 मैचों में 5616 रन बने।

IPL 2025 Auction में अनसोल्ड रहे मयंक

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मयंक अग्रवाल अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था, लेकिन 10 में से किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वह आईपीएल 2023 और 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था।