Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NZ के Martin Crowe को पहली बार विश्व कप में मिला था यह सम्मान, 53 साल की उम्र में कह गए थे दुनिया को अलविदा

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 10:43 PM (IST)

    न्यूजीलैंड की टीम भले ही 1992 विश्व कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी लेकिन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्टिन क्रो का बल्ला उस टूर्नामेंट में जमकर बोला था। इसके कारण उन्होंने इस साल इतिहास रचा था। उन्हें प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया था। 1992 से ही वनडे विश्व कप में इस पुरस्कार को देने की शुरुआत हुई थी।

    Hero Image
    मार्टिन क्रोको पहली बार विश्व कप में मिला था यह सम्मान। फोटो- एक्स से साभार

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम भले ही 1992 विश्व कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्टिन क्रो का बल्ला उस टूर्नामेंट में जमकर बोला था, जिसके दम पर उन्हें प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया था। 1992 से ही वनडे विश्व कप में इस पुरस्कार को देने की शुरुआत हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक शतक और चार अर्धशतक जड़े- 

    इस समय मार्टिन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। मार्टिन ने लगभग हर टीम के विरुद्ध रन बनाए। उनकी लय इतनी शानदार थी कि उन्होंने ग्रुप चरण के टीम के पहले ही मैच में नाबाद शतक जड़ा और फिर चार अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले।

    मार्टिन की पारी गई बेकार-

    न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में सामना पाकिस्तान से था और मार्टिन ने इस महत्वपूर्ण मैच में शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन पाकिस्तान यह मैच जीतने में सफल रहा और मार्टिन की पारी बेकार चली गई।

    2016 में हुआ निधन-

    मार्टिन 2012 से कई बीमारियों से ग्रसित रहे, लेकिन 2013 में उन्होंने बताया कि वह कैंसर से मुक्त हो गए हैं। हालांकि बीमारी के कारण वह क्रिकेट से अलग हो गए, लेकिन 2014 में उन्हें फिर से यह बीमारी हो गई और मार्च 2016 में उनका 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

    मार्टिन क्रो का 1987 विश्व कप में प्रदर्शन-

    बनाम चरण रन
    ऑस्ट्रेलिया ग्रुप 100*
    श्रीलंका ग्रुप 05
    द. अफ्रीका ग्रुप 03*
    जिंबाब्वे ग्रुप 74* 
    वेस्टइंडीज ग्रुप 81* 
    भारत ग्रुप 26
    इंग्लैंड ग्रुप 73* 
    पाकिस्तान ग्रुप 03
    पाकिस्तान,  सेमीफाइनल  91

    1992 विश्व कप में जड़े सबसे ज्यादा रन-

    1992 विश्व कप से प्लेयर आफ द सीरीज पुरस्कार देने की शुरुआत हुई थी। इससे पहले तक इस वैश्विक टूर्नामेंट में ऐसा कोई अवॉर्ड नहीं दिया जाता था। मार्टिन क्रो ने 1992 विश्व कप की नौ पारियों में 456 रन बनाए थे और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।