विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कोई क्लास नहीं': भारतीय स्‍टार ने पाकिस्‍तान टीम की कर दी भारी बेइज्‍जती, सुनकर सलमान आगा के कानों से आने लगेगा खून

Published: Sat, 20 Sep 2025 10:35 AM (IST)

एशिया कप 2025 में ग्रुप स्‍टेज के मैच खत्‍म हो चुके हैं। आज से सुपर-4 का आगाज हो रहा है। ...और पढ़ें

ग्रुप स्‍टेज में भारत से हारी थी पाकिस्‍तान टीम। इमेज- पीटीआई
ग्रुप स्‍टेज में भारत से हारी थी पाकिस्‍तान टीम। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. भारत ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराया था
  2. रविवार को फिर टकराएंगी दोनों टीम
  3. दुबई स्‍टेडियम में खेला जाएगा यह मुकाबला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टकराने के लिए तैयार है। 14 सितंबर को जब दोनों टीम भिड़ी थीं तो बाजी सूर्या की सेना ने मारी थी। इस मैच का विवाद अब जाकर शांत हुआ।

भारत ने ग्रुप स्टेज मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को मौजूदा टूर्नामेंट से हटाने की मांग की। आईसीसी ने पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड की यह मांग नहीं मानी थी।

देरी से स्‍टेडियम पहुंची टीम

इसके बाद पाक्रिस्‍तान ने यूएई के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी। अगर ऐसा होता तो एशिया कप 2025 में पाकिस्‍तान का सफर समाप्‍त हो जाता। हालांकि, तय समय के बाद पाकिस्‍तान टीम मैदान पर पहुंची और मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने पीसीबी की उनके खराब मैनेजमेंट और बेबुनियाद मांगों के लिए कड़ी आलोचना की।

भारतीय दिग्‍गज ने दिखाया आईना 

मदन लाल ने इंडिया टुडे से कहा, "पाकिस्तान ने इसलिए घुटने टेक दिए क्योंकि उनकी मांगें जायज नहीं थीं। सबसे पहले हम उनसे हाथ क्यों मिलाएं, इसका किसी रूल बुक में जिक्र नहीं है। दूसरी बात मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को क्यों हटाया जाए? पाकिस्तान में एक ही मामले में इतने सारे लोग दखल देते हैं और अगर आप पीसीबी की हालत देखें, तो वहां कोई बोर्ड ही नहीं है। वे यूं ही कोई फैसला ले लेते हैं। यह सही नहीं है क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर जब भी आप कोई फैसला लेते हैं, तो आपको बेहद आश्वस्त होना पड़ता है।"

पाकिस्‍तान का नुकसान होगा

पाकिस्तान द्वारा यूएई मैच का बहिष्कार करने की धमकी पर मदन लाल ने कहा , "अगर आप नहीं खेलेंगे, तो किसे नुकसान होगा? आपको नुकसान होगा। अगर पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता तो वह अपने क्रिकेट को भारी नुकसान पहुंचाता।"

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। यूएई के खिलाफ पाकिस्‍तान को स्‍कोर 146/9 था। मदन लाल ने मौजूदा पाकिस्तानी टीम की लगातार बल्ले से नाकामी के लिए आलोचना की और उन्हें क्‍लासलैस बताया।

उन्होंने कहा, "उनके देश की हालत देखिए। वे अब हर चीज से जूझ रहे हैं। उनके पास इतने टैलेंटेड क्रिकेटर थे, लेकिन पिछले पांच-छह सालों से उनकी टीम को देखिए। मौजूदा टीम जो खेल रही है, उसमें बिल्कुल भी क्लास नहीं है। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है, मैंने पहले कभी किसी पाकिस्तानी टीम को उस तरह से बल्लेबाजी करते नहीं देखा।"

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका! स्‍टार ऑलराउंडर की इंजरी पर आया अपडेट

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: पाकिस्‍तान को फिर धूल चटाएगी टीम इंडिया, बदल गया है लाइव मैच देखने का पता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।