विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका! स्‍टार ऑलराउंडर की इंजरी पर आया अपडेट

Published: Sat, 20 Sep 2025 09:31 AM (IST)

एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने ओमान को 21 रन से हराकर जीत की हैट्रिक ...और पढ़ें

कैच लेते समय चोटिल हुए थे अक्षर। इमेज- बीसीसीआई
कैच लेते समय चोटिल हुए थे अक्षर। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. आखिरी ग्रुप मैच में ओमान से हुआ भारत का सामना
  2. अब रविवार को पाकिस्‍तान से टकराएगी भारतीय टीम
  3. इस ऑलराउंडर की इंजरी बढ़ सकती भारत की टेंशन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने ओमान को 21 रन से हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। मुकाबले के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक कैच लेते समय चोटिल हो गए थे। उनका सिर जमीन पर लग गया और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

ऑलराउंडर ने मिड ऑफ से दौड़कर शिवम दुबे की बैक ऑफलेंथ गेंद पर हम्माद मिर्जा का कैच लपकने का प्रयास किया था, हालांकि, वह गेंद तक पहुंने में नाकाम रहे थे। भारत की जीत के बाद भारतीय फील्डिंग कोच टी दिलीप ने अक्षर पटेल की चोट पर अपडेट दिया। उन्‍होंने बताया कि मैच के बाद अक्षर ठीक लग रहे थे।

कोच ने दिया अपडेट

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी दिलीप ने कहा, "अभी-अभी मैंने अक्षर को देखा है वह इस समय ठीक लग रहे हैं। मैं उनके बारे में अभी इतना ही बता सकता हूं।" मुकाबले में अक्षर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 200 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 26 रन ठोक दिए थे। अपनी इस पारी में भारतीय प्‍लेयर ने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया था।

अक्षर ने किया 1 ओवर

गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम ने 8 बॉलर्स का इस्‍तेमाल किया। ऐसे में पटले को 1 ही ओवर मिला। इस ओवर में वह किफायती रहे और उन्‍होंने केवल 4 रन दिए। उन्‍होंने अपने ओवर में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट कर ही दिया था, लेकिन DRS के चलते ऑन फील्‍ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

पाकिस्‍तान से होने वाले मैच पर बात की

भारत के फील्डिंग कोच से 21 सितंबर को एक दिन के ब्रेक के बाद होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अगले मैच के लिए कम समय सीमा के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि टीम हर मैच को एक आम मैच की तरह लेती है और वे अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के साथ एक बार फिर भिड़ंत के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सभी तैयार हैं। हम हर मैच को एक जैसा मानते हैं और हमें शेड्यूल की पूरी जानकारी है। इसलिए हर मैच एक आम मैच की तरह है और हम इसके लिए तैयार हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs OMAN: आमिर कलीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नबी का कीर्तिमान ध्वस्त; ब्रावो-वॉटसन के क्लब में मारी एंट्री

यह भी पढ़ें- Ind vs Pak: पाकिस्‍तान को रौंदने के लिए फिर से तैयार है भारतीय टीम, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी खुली चेतावनी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।