ZIM vs SA: जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, मैदानी अंपायर के फैसले पर जताई हैरानी; VIDEO से खुला राज
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शनिवार 28 जून को टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने। हालांकि बुलावायो में उनकी किस्मत और अंपायर ने उनका साथ दिया। दरअसल वह कॉट-बिहाइंड आउट थे लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इस घटना पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी नाराज हो गए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने के बाद साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने दो शतक की बदौलत वापसी की। इस दौरान अंपायर के फैसले पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को नाराज होते हुए देखा गया।
दरअसल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शनिवार, 28 जून को टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने। हालांकि, बुलावायो में उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया।
डेवाल्ड के साथ की 95 रन की साझेदारी
एक समय अफ्रीका 24/3 पर लड़खड़ा रहा था और ऐसा लग रहा था कि सब कुछ बिखर जाएगा। तभी प्रीटोरियस ने क्रीज पर कदम रखा और वियान मुल्डर आउट हो गए। एक और डेब्यू करने वाले खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका साथ दिया। दोनों के बीच 95 रन की साझेदारी हुई।
25वें ओवर में घटी घटना
25वें ओवर में जब स्कोर 68/4 था और डेब्यू करने वाले खिलाड़ी प्रीटोरियस की घबराहट चरम पर थी। तभी प्रीटोरियस ने तनाका चिवांगा की गेंद को ऑफ-स्टंप के बाहर खेलने के प्रयास में ड्राइव करने की कोशिश की। हालांकि, गेंद तेजी से अंदर की ओर आई और बल्ले का महीन किनारा लेकर सीधे कीपर के दस्तानों में चली गई।
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी खूशी से उछल पड़े और आउट की आपील की। हैरानी की बात रही की मैदानी अंपायर ने प्रीटोरियस को आउट नहीं दिया, जिससे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी हैरान रह गए और गुस्से में दिखे। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया।
“You’ve got to walk for that” 🗣️ #ZIMvSA Pretorius survives, somehow. 🤣 pic.twitter.com/RGA7J161Pf
— Richard Faasen (@RichFaasen) June 28, 2025
अंपायर और किस्मत का मिला साथ
रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था। हालांकि, वह अंपायर के फैसले और किस्मत के भरोसे बच गए। दिलचस्प बात यह है कि जिम्बाब्वे के एक खिलाड़ी ने प्रीटोरियस के पास जाकर उनका मजाक उड़ाया और कहा कि उन्हें खुद ही मैदान छोड़कर चले जाना चाहिए था। अंत में प्रीटोरियस 153 रन बनाकर आउट हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।