Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaun Banega Crorepati में पूछा गया क्रिकेट से जुड़ा ये लाखों का सवाल, क्या आप जानते है सही जवाब?

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 10:17 AM (IST)

    Kaun Banega Crorepati 16 Show अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उन्हें फैंस आज भी उतना ही प्यार करते हैं। ‘बिग बी’ का शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। 3 दिसंबर को KBC 16 के शो में क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा गया। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

    Hero Image
    KBC में क्रिकेट से पूछे गए सवाल का क्या आपको पता है जवाब?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KBC Cricket Question: टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन में भी सदी के महानायर अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठकर फैंस को इंटरटेन कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन जिस तरह से सस्पेंस के साथ कंटेस्टेंट को कंफ्यूज करते हुए शो का मजा दोगुना करते हैं, वह फैंस को बेहद पसंद आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में केबीसी के एपिसोड में क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, जिसके लिए कंटेस्टेंड ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया या नहीं ये आगे के एपिसोड में पता चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़े सवाल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका जवाब फैंस एक्स पर ही देने लग गए हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या सवाल पूछा गया था?

    KBC में क्रिकेट से पूछे गए सवाल का क्या आपको पता है जवाब?

    दरअसल, हाल ही में सोनी टीवी पर केबीसी (KBC) के एपिसोड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के एक प्लेयर से जुड़ा सवाल पूछा गया। ये सवाल का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। वो सवाल था कि इनमें से कौन से न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी जड़े शहर के जोगेश्वरी इलाके में है। इसके बाद जवाब के लिए 4 ऑप्शन दिए गए, जिसमें कीवी क्रिकेटर्स रचिन रवींद्र, दीपक पाटिल, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल का नाम शामिल रहा।

    बता दें कि रचिन और दीपक का जन्म वेलिंगटन, न्यूजीलैंड और नैरोबी, केन्या में क्रमशः जन्मे। इस बीच ईश सोढ़ी लुधियाना, पंजाब में पैदा हुए। सही उत्तर एजाज पटेल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर एजाज का जन्म 1988 में जोगेश्वरी, मुंबई में हुआ था। सवाल 1 लाख 60 हजार रुपये का था, लेकिन क्या कंटेस्टेंट ने सही जवाब दिया, यह देखना बाकी है।

    यह भी पढ़ें: 'एक बेटी का बाप होना...' आराध्या के बर्थडे से गायब होने के बाद Abhishek Bachchan ने KBC 16 के सेट पर क्या कहा?

    अगर बात करें एजाज के प्रदर्शन की तो वानखेड़े में तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत के खिलाफ उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच में 25 रन से जीत दर्ज करके भारत को सीरीज में 3-0 से हराया। मैच में एजाज ने 11 विकेट लिए और इस वेन्यू पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए (चार टेस्ट में 25 विकेट)

    यह भी पढ़ें: ऊपर वाला जब भी देता...क्रिकेट के सवाल का सही जवाब देकर शख्स बना लखपति, क्या आपको भी पता है आंसर