विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए आई बहुत बुरी खबर, कप्तान जोस बटलर का खेलना मुश्किल, टी20 ब्लास्ट से हुए बाहर

Published: Tue, 03 Sep 2024 09:48 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इसी महीने इंग्लैंड का दौरा करना है जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज के अलावा पांच ...और पढ़ें

जोस बटलर को लगी चोट, टी20 ब्लास्ट से बाहर
जोस बटलर को लगी चोट, टी20 ब्लास्ट से बाहर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण वह टी20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। बटलर को पिंडली में चोट है।

टी20 ब्लास्ट में वह लंकशार के लिए खेल रहे थे। क्वार्टर फाइनल में इस टीम का सामना ससेक्स से बुधवार को होना है। बटलर इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह अपनी चोट से अभी तक उभरे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- बटलर के कारण एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड का साथ, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ईसीबी के सामने आया बड़ा संकट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड आ रही है और 11 सितंबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है। बटलर की चोट की स्थिति को देखते हुए उनका इस सीरीज में खेलना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट इस बात को लेकर चिंतित नहीं है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कप्तान टी20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलेंगे।

इंग्लैंड की बदली हुई टीम रविवार को यूटिलिया बाउल में इकट्ठी होगी और दो दिन के ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेगी। इस दौरान मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। तभी बटलर पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कौन करेगा कप्तानी?

इंग्लैंड के लिए परेशानी ये है कि उसका अभी तक कोई उप-कप्तान नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर बटलर चोटिल होते हैं तो फिर टीम की कप्तानी कौन करेगा। इसमें सैम करन और फिल सॉल्ट के नाम सबसे आगे हैं। बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 में सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वह बुधवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल से वापसी कर लय हासिल रने की कोशिश में थे।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli इस मामले में T20 World Cup में बन गए नंबर-1, क्रिस गेल और जोस बटलर जैसे धाकड़ खिलाड़ी छूटे पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।