विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCG में जसप्रीत बुमराह-नीतीश कुमार रेड्डी की जय-जयकार, ऑस्ट्रेलिया में मिला बड़ा सम्मान, सुनहरे अक्षरों में लिखा नाम

Published: Tue, 31 Dec 2024 02:16 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को बेशक मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना ...और पढ़ें

नीतीश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न में जमाई धाक
नीतीश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न में जमाई धाक

HighLights

  1. IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी को एमसीजी में मिला बड़ा सम्मान
  2. IND vs AUS: नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में जमाया था शतक
  3. IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में झटके थे पांच विकेट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया चौथा टेस्ट मैच भुलाने वाला रहा है। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है, लेकिन इसके बाद भी टीम के दो सितारों का नाम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। ये दो खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भारत को 184 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। अब सभी की नजरें सिडनी में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच पर है जो तीन जनवरी से शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: रोहित, विराट और पंत एक ही गलती कर रहे बार-बार, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में मिली हार

होनर्स बोर्ड पर बुमराह और नीतीश

इस हार ने भारत को कई जख्म दिए, लेकिन कुछ खुश होने वाले पल भी दिए। इनमें से एक था नीतीश कुमार रेड्डी की जुझारू पारी जिसने टीम इंडिया को पहली पारी में शर्मसार होने से बचाया और मेहमान टीम आखिरी दिन तक मैच ले जा पाई। नीतीश ने 114 रनों की पारी खेली थी। एमसीजी में जो भी खिलाड़ी शतक जमाता है उसका नाम इस मैदान के होनर्स बोर्ड पर लिखवाया जाता है जो एक बड़ी उपलब्धि होती है। नीतीश ने अपने करियर के चौथे टेस्ट मैच में ही ये बड़ा काम कर दिया है।

बुमराह का नाम भी एमसीजी के होनर्स बोर्ड पर है। वो इसलिए क्योंकि इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। शतक जमाने वाले बल्लेबाजों के अलावा फाइव विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ियों का नाम भी इस बोर्ड पर आता है और इसलिए बुमराह का नाम भी इस पर है। कथ्थाई रंग के बोर्ड पर पीले सुनहरे अक्षरों में खिलाड़ियों के नाम लिखे जाते हैं।

इन लोगों के साथ लिखा नाम

नीतीश के लिए ये वाकई बड़ी बात है क्योंकि एमसीजी के होनर्स बोर्ड पर कई दिग्गजों के नाम है जिसमें विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, एलेस्टर कुक जैसे महान बल्लेबाजों के नाम है। बुमराह का नाम दूसरी बार इस बोर्ड पर आया है। नीतीश अपना नाम देख काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने होनर्स बोर्ड की फोटो भी खींची और इस बोर्ड के सामने खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। बीसीसीआई ने जो वीडियो जारी किया है उसमें नीतीश की खुशी साफ देखी जा सकती है।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: इन 5 कारणों ने भारतीय टीम की नैया डुबोई, रोहित शर्मा को जिंदगीभर रहेगा इस खराब फैसले पर पछतावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।