विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: इन 5 कारणों ने भारतीय टीम की नैया डुबोई, रोहित शर्मा को जिंदगीभर रहेगा इस खराब फैसले पर पछतावा

Published: Tue, 31 Dec 2024 07:00 AM (IST)

भारतीय टीम और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 5 दिनों तक चला मैच सोमवार दोपहर कंगारू टीम की जीत के ...और पढ़ें

मेलबर्न में हार के साथ सीरीज में पिछड़ी भारतीय टीम।
मेलबर्न में हार के साथ सीरीज में पिछड़ी भारतीय टीम।

HighLights

  1. भारतीय टीम को 184 रन से मिली हार
  2. रोहित शर्मा का नहीं चला बल्‍ला
  3. रोहित शर्मा के फैसले हुए गलत साबित

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेलबर्न में 5 दिन तक चलने वाले टेस्‍ट का आखिरी दिन नतीजा निकला। मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से रौंदा। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2-1 की बढ़त बना चुकी है। मेलबर्न में हार के बाद से ही सवाल उठ रहे हैं कि बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारत की हार के क्‍या कारण हैं? आइए जानते हैं कि भारतीय टीम को मेलबर्न में इतनी शर्मनाक हार क्‍यों मिली।

बैटिंग ऑर्डर में बदलाव

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा की मनमानी देखने को मिली। उन्‍होंने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया। पिछले 2 टेस्‍ट में 6 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने वाले रोहित मेलबर्न में ओपनिंग करने आए। इतना ही नहीं उन्‍होंने ओपनिंग कर रहे केएल राहुल को 3 नंबर पर धकेल दिया।

ऐसे में ना तो रोहित का बल्‍ला चाल और ना ही इन फॉर्म केएल राहुल रन बना सके। गाबा में केएल राहुल ने पहली पारी में 84 और दूसरी पारी में नाबाद 4 रन बनाए थे। वहीं मेलबर्न टेस्‍ट में केएल ने पहली पारी में 42 गेंदों पर 24 रन बनाए। दूसरी पारी में तो वह खाता तक नहीं खोल पाए। दूसरी ओर कप्‍तान रोहित शर्मा ने बॉक्सिंग डे टेस्‍ट की पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 9 रन बनाए।

2 स्पिनर्स के साथ उतरे

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के लिए रोहित शर्मा ने प्‍लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। शुभमन गिल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया। ऐसे में भारत का टॉप ऑर्डर कमजोर हुआ। मुकाबले में सुंदर ने 1 विकेट लिया और 55 रन बनाए।

यशस्‍वी की खराब फील्डिंग

मेलबर्न में भारतीय टीम की हार को एक कारण यशस्‍वी जायसवाल की खराब फील्डिंग भी बनी। मैच के दौरान यशस्‍वी ने कई कैच छोड़े। ऐसे में ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा स्‍कोर बनाने में मदद मिली। यशस्वी जायसवाल ने चौथे दिन दूसरे सेशन के खेल तक 3 लट्टू कैच छोड़े। उन्‍होंने उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस का कैच ड्रॉप किया।

गेंदबाजी में अकेले पड़े बुमराह

भारतीय उपकप्‍तान जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्‍होंने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लिए। हालांकि, बुमराह को अन्‍य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला। ऐसे में एक छोर से रन खर्च होते रहे। सिराज ने मैच में 3, आकशदीप ने 2 और नीतीश रेड्डी ने कोई विकेट नहीं लिया।

टेलेंडर्स का नहीं मिला तोड़

ऑस्‍ट्रेलिया के लोअर ऑर्डर ने मैच जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय गेंदबाज टेलेंडर्स को जल्‍दी समेटने में नाकाम रहे। लोअर आर्डर में हुईं छोटी-छोटी पार्टन‍रशिप ने भारत की हार की इबारत लिख दी। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी में कप्‍तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 49 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में कमिंस और नाथन लियोन ने 41-41 रन जड़ दिए।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा प्‍लेइंग 11 में नहीं होते अगर, हिटमैन पर भड़का विश्‍वकप विजेता प्‍लेयर!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।