विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL टीम KKR को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sun, 14 Jul 2019 03:18 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को नए सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है।

IPL टीम KKR को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
IPL टीम KKR को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के हेड कोच जैक कैलिस ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार 14 जुलाई को केकेआर ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि जैक कैलिस के साथ-साथ अन्य सपोर्ट स्टाफ ने भी फ्रेंचाइजी को अलविदा कह दिया है।

जैक कैलिस के अलावा सहायक कोच साइमन कैटिच ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 2011 में केकेआर के साथ बतौर प्लेयर अपना नाता जोड़ा था। इसके बाद के कुछ साल खेले जबकि बाद में हेड कोच बन गए। 9 साल से वे टीम के साथ थे। 

जैक कैलिस ने 400 रन बनाकर और 15 विकेट चटकाकर टीम को आइपीएल चैंपियन बनाने में मदद की थी। साल 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने सीएसके को फाइनल में हराया था। इसके दो साल बाद केकेआर एक बार फिर चैंपियन बनी। लेकिन, साल 2015 में जैक कैलिस फ्रैंचाइजी के साथ बैटिंग कंसल्टेंट जुड़े।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने जैक कैलिस के सहयोग की सरहाना की है औऱ कहा है वे केकेआर फैमिली के अहम हिस्सा रहेंगे। उधर, जैक कैलिस ने कहा है वे नई अवसर के लिए केकेआर को अलविदा कह रहे हैं। वे खिलाड़ी टीम मालिक और मैनेजमेंट के आभारी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।