Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच कौन होगा? सौरव गांगुली ने कर दिया नाम का खुलासा

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 07:35 PM (IST)

    IPL 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम प्‍लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया था। उन्हें 2018 में दिल्‍ली का हेड कोच नियुक्त किया गया था। फ्रेंचाइजी ने 2020 में एक बार फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाई थी।

    Hero Image
    सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा। इमेज- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम प्‍लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया। उन्हें 2018 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। फ्रेंचाइजी ने 2020 में एक बार फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाई थी। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्‍ली को हराया था। सौरव गांगुली अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स के मुख्य कोच होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोंटिंग का अनुबंध समाप्त हो गया

    दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने पिछले आईपीएल के बाद बदलाव के संकेत दिए थे। मेगा ऑक्‍शन को ध्यान में रखते हुए यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है। पोंटिंग का अनुबंध समाप्त हो गया है। ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह मुख्‍य कोच के रूप में काम नहीं करेंगे। ऐसे में गांगुली अब इस पद को संभालेंगे।

    ये भी पढ़ें: Impact Player रूल हटा तो क्या कम हो जाएंगे IPL में हाई स्कोरिंग मैच? रिकी पोंटिंग ने बताई सच्चाई 

    सौरव गांगुली संभालेंगे कमान  

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली ने कहा, मुझे IPL 2025 के लिए प्‍लान बनाना होगा। मैं एक बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल जीतना चाहता हूं। मेगा ऑक्‍शन अगले साल है और इसलिए मैंने अभी से योजना बनाना शुरू कर दिया है। रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच नहीं होंगे। मुझे फ्रेंचाइजी से बात करनी है और उनसे भारतीय कोचों पर नजर डालने के लिए कहना है। मैं मुख्य कोच बनूंगा। आइए देखें कि मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं।

    पोटिंग के कोच रहते दिल्‍ली का प्रदर्शन

    2018 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 8वें स्‍थान पर रही थी। IPL 2019 में DC तीसरे, 2020 में रनर अप, 2021 में टीम ने क्‍वालिफायर 2 में जगह बनाई थी। आईपीएल 2022 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 5वें स्‍थान पर और लीग के 16वें सीजन में 9वें नंबर पर रही थी। आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्‍ली छठे पायदान पर रही थी।

    ये भी पढ़ें: Indian Racing Festival: सौरव गांगुली ने कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम खरीदी