Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025: हार्दिक, बुमराह बाहर! सूर्या करेंगे कप्तानी; CSK के खिलाफ मैच के लिए ये होगी MI की संभावित प्लेइंग-11

    Mumbai Indians Predicted Playing 11 Vs CSK पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज सीएसके के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस का 23 मार्च को होना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर सकती है। आइए जानते हैं एमआई की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में।

    By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 20 Mar 2025 08:41 AM (IST)
    Hero Image
    MI Playing 11 Vs CSK: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians Predicted Playing 11 Vs CSK: आईपीएल 2025 का आगाज 2 दिन बाद यानी 22 मार्च से होने जा रहा है। जहां पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजरें पिछले सीजन में मिली निराशा के बाद दमदार वापसी करने पर होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज सीएसके के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस का 23 मार्च को होना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर सकती है।

    मुंबई इंडियंस ने ये आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि सूर्यकुमार यादव सीएसके के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम की कप्तानी करेंगे। आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11 कैसी रहेगी?

    CSK के खिलाफ Mumbai Indians की संभावित प्लेइंग-11

    दरअसल, सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Predicted Playing XI Vs CSK) आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को खेलेगी। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन पर पिछले सीजन स्लो ओवर रेट के चलते एक मैच का बैन लगाया गया था।

    अब वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस का पहला मैच इस सजा की वजह से नहीं खेल पाएंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और ये उम्मीदें है कि वह सीजन के लिए मुंबई के शुरुआती मैचों को मिस कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: IPL 2025: फ्रेंचाइजियों को पसंद हैं 'देसी' कप्तान, 10 में से नौ टीमों के कप्तान भारतीय; आंकड़े दे रहे गवाही

    वहीं, मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा और रियान रिलेक्टन पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav MI Captain Vs CSK) को हार्दिक (Hardik Pandya Absence Vs CSK) की गैरमौजूदगी में मुंबई टीम की कप्तानी जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे। नंबर 4 पर युवा स्टार तिलक वर्मा के खेलने की उम्मीदें हैं।

    यह भी पढ़ें: IPL 2025: चमक बिखेरने को बेताब 'युवा सितारे', 14 साल के वैभव से लेकर न्यूजीलैंड के बेवन जैकब्स पर होंगी सभी की नजरें

    रॉबिन मिंज और नमन धीर से उम्मीदें हैं कि वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। ये भी हो सकता है कि अर्जुन तेंदलकर को ऑलराउंडर के तौर पर प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

    बुमराह की गैरमौजूदगी में ट्रेंट बोल्ट पर पेस अटैक का होगा जिम्मा

    बुमराह इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और वह आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैचों को मिस कर सकते हैं। ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी में ट्रेंट बोल्ट पेस अटैक का जिम्मा उठाते हुए नजर आ सकते हैं। उनका साथ दीपक चाहर देंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में मुजीब उर रहमान और मिचेल स्टैंनर को जिम्मेदारी उठाते हुए देखा जाएगा।

    CSK के खिलाफ MI की Predicted Playing 11

    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, अर्जुन तेंदुलकर, मिशेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट।