Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Washington Sundar: इंडियन टीम में सेलेक्ट होने के बावजूद गिर गया IPL में भाव, सुंदर करा बैठे इतने करोड़ का नुकसान

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 04:40 PM (IST)

    कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। सनराजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि इस साल सुंदर को रिटेन नहीं किया। मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ में वाशिंगटन सुंदर को खरीदा। फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

    Hero Image
    गुजरात ने वाशिंगटन सुंदर को 3.20 करोड़ में खरीदा।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर पर गुजरात ने काफी देर सोच विचार के बाद दो करोड़ के उनके बेस प्राइस पर दांव खेला। बाद में गुजरात ने 3.20 करोड़ में वाशिंगटन को खरीद लिया। वाशिंगटन सुंदर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे। उन्हें हैदराबाद ने 8.75 करोड़ में खरीदा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ तमिलनाडु के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक बनाया। उन्हें 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी चुना गया था। विजय हजारे ट्रॉफी और तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उनके बेहतरीन प्रदर्शन करने चलते हुए दलीप ट्रॉफी में भी मौका मिला।

    कम हुई आईपीएल की कमाई

    इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में जोड़ा गया। पुणे में खेले गए मैच की पहली पारी में सात विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी टीम में चुना गया। इनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम नहीं मिली। उम्मीद की जा रही थी इस ऑलराउंडर को बड़ी प्राइज मिलेगी, लेकिन उन्हें लगभग साढ़े पांच करोड़ का नुकसान हो गया।

    वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल में इन टीमों के लिए खेला है:-

    • राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
    • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    • सनराइजर्स हैदराबाद

    वाशिंगटन सुंदर का आईपीएल करियर:-

    • वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल में अब तक 60 मैच खेले हैं।
    • आईपीएल में 378 रन बनाए हैं और 37 विकेट उनके नाम है।
    • वाशिंगटन सुंदर ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था।
    • 2018 की आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें खरीदा था।
    • 2022 की आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
    • आईपीएल 2020 में उन्होंने 15 मैच खेले थे और 8 विकेट लिए थे।
    • आईपीएल 2021 में उन्होंने 6 मैच खेले।
    • आईपीएल 2022 में उन्होंने 9 मैच खेले।

    वाशिंगटन सुंदर एक ऑलराउंडर हैं वे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और पावरप्ले में उपयोगी ओवर दे सकते हैं। फिलहाल वह भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं।

    यह भी पढे़ं- IND vs NZ: Washington Sundar के अंदर किसने फूंकी जान? पुणे टेस्ट के पहले दिन 7 विकेट लेकर स्टार ने खुद बताया नाम

    यह भी पढे़ं- Washington Sundar: वाशिंगटन की 'सुंदर' गेंदबाजी, चटकाए 7 विकेट; 5 बल्लेबाजों को किया क्लीन बोल्ड