IPL 2024 Auction: RCB खरीदेगी आईपीएल 2024 ऑक्शन का सबसे महंगा प्लेयर! नीलामी से पहले फैंस को मिला बड़ा हिंट
IPL 2024 Auction का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर 2023 को दोपहर 1 बजे से दुबई में आईपीएल ऑक्शन शुरू होगा। ये पहली बार होगा जब विदेश में आईपीएल नीलामी होगी। 10 फ्रेंचाइजी 77 स्लॉट को भरेगी और खिलाड़ियों पर मोटी रकम लुटाते हुए नजर आएगी। इस ऑक्शन से एक दिन पहले आज यानी 18 दिसंबर को मॉक ऑक्शन का आयोजन हुआ।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहा है। ये पहला मौका है, जब विदेश में आईपीएल की नीलामी होगी। नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी 77 स्लॉट को भरेगी और खिलाड़ियों पर मोटी रकम लुटाते हुए नजर आएगी।
इस ऑक्शन से एक दिन पहले आईपीएल मॉक ऑक्शन (Mock IPL Auction) आयोजित किया गया, जिसमें एक पैनल में अपने-अपने हिसाब से प्लेयर्स पर बोली लगाई। इस पैनल में आकाश चोपड़ा, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह, जहीर खान, पार्थिव पटेल, अनिल कुंबले, इयोन मॉर्गन और सुरेश रैना जैसे कई दिग्गज मौजूद थे। इस मॉक ऑक्शन में आरसीबी टीम ने 18.5 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाई और मिचेल स्टार्क को अपने साथ जोड़ा।
IPL 2024 Auction से पहले मॉक ऑक्शन में इस प्लेयर पर लगी सबसे ऊंची बोली
दरअसल, 18 दिसंबर को हुए मॉक ऑक्शन में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आरसीबी (RCB) ने 18.5 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर खरीदा। ये मॉक नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके बाद गेराल्ड कोएत्जी को 18 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 17.5 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया।
भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर सबसे महंगे क्रिकेटर रहे, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि हैरी ब्रुक और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ियों को क्रमशः 9.5 और 8.5 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
IPL Mock Auction 2024 में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर्स
प्लेयर | टीम | बिकने वाली कीमत |
मिचेल स्टॉर्क | आरसीबी | 18.5 करोड़ रुपये |
गेराल्ड कोएत्जी | गुजरात टाइटंस | 18 करोड़ रुपये |
पैट कमिंस | सनराइजर्स हैदराबाद | 17.5 करोड़ रुपये |
शार्दुल ठाकुर | पंजाब किंग्स | 14 करोड़ रुपये |
हैरी ब्रूक | गुजरात टाइटंस | 9.5 करोड़ रुपये |
बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए कुल 333 प्लेयर्स का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें ज्यादा-से-ज्यादा फ्रेंचाइजी 77 स्लॉट को भर सकती है। 333 शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स में से 214 भारतीय और 119 विदेशी प्लेयर्स हैं, जिनपर आईपीएल ऑक्शन में बोली लग सकती है। नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें मिचेल स्टॉर्क, ट्रेविस हेड और रचिन रविंद्र पर खासकर बनने वाली है।