IPL 2024 Auction Live Streaming: बिना पैसा खर्च किए लाइव देख सकते हैं पूरा आईपीएल ऑक्शन, जानें क्या है फ्री में देखने का जुगाड़?
IPL 2024 Auction Live Streaming आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली है जिसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार की आईपीएल नीलामी में कई बड़े नामों पर बोली लगती हुई नजर आ सकती है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Auction Live Streaming: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली है, जिसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार की आईपीएल नीलामी में कई बड़े नामों पर बोली लगती हुई नजर आ सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन प्लेयर्स- ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस समेत कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी की नजरें होगी।
सबसे खास बात ये होगी कि इस बार कौन-सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा। इस आईपीएल ऑक्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कैसे घर बैठे फ्री में आईपीएल ऑक्शन का लुत्फ उठाया जा सकता हैं।
IPL 2024 Auction से जुड़ी पूरी जानकारी जानें यहां-
कब होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन? (IPL 2024 Auction Date)
आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को आयोजित होगा।
कहां आयोजित होगा आईपीएल 2024 ऑक्शन? (IPL 2024 Auction Venue)
आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन पहली बार विदेश में होगा। कोका कोला एरिना दुबई में आईपीएल ऑक्शन 2024 का ओयजन होगा।
कितने बजे देख सकते हैं आईपीएल 2024 ऑक्शन? (IPL 2024 Auction When to Watch)
आईपीएल 2024 ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगी।
कितने प्लेयर्स आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए हुए शॉर्टलिस्ट? (IPL 2024 Auction Players Shortlisted)
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए कुल 333 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
कहां देख सकते है आईपीएल 2024 का ऑक्शन? (IPL Auction 2024 Live Telecast)
आईपीएल 2024 ऑक्शन टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं।
फ्री में अपने मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं आईपीएल 2024 ऑक्शन का लाइव स्ट्रीमिंग? (IPL 2024 Auction Live Streaming)
आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ( IPL 2024 Auction Jio Cinema) के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप जागरण की वेबसाइट पर पूरा अपडेट देख सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।