Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2024 Auction: आईपीएल के पिछले सीजन की नीलामी में इन 3 ओपनर्स की लगी थी लॉटरी, फ्रेंचाइजी ने चंद पलों में बना दिया था करोड़पति

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 02:31 PM (IST)

    आईपीएल 2024 ऑक्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 830 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं। 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट हैं जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी पर हो सकते है। आईपीएल 2024 ऑक्शन में भी प्लेयर्स पर ऊंची बोली लगती हुई लग सकती है।

    Hero Image
    IPL 2023 ऑक्शन में इन ओपनर्स पर फ्रेंचाइजी ने जमकर लुटाए थे पैसे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Mini Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 830 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट हैं, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी पर हो सकते है। इस बार के आईपीएल 2024 ऑक्शन में भी प्लेयर्स पर ऊंची बोली लगती हुई लग सकती है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं पिछले आईपीएल सीजन में उन 3 ओपनर्स के बारे में, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसों की बरसात की थी।

    IPL 2023 ऑक्शन में इन ओपनर्स पर फ्रेंचाइजी ने जमकर लुटाए थे पैसे

    1. कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

    लिस्ट में पहले नंबर पर है कैमरून ग्रीन का नाम, जिन्हें आईपीएल 2023 ऑक्शन में अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। सलामी बल्लेबाज कैमरून को खरीदने के लिए आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वॉर देखने को मिली थी, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए कैमरून को अपने खेमे में शामिल कर लिया था।

    यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir Sreesanth Fight: गौतम गंभीर का श्रीसंत के साथ हुई लड़ाई के बाद पहला रिएक्शन वायरल, 7 शब्दों में कर दी पूर्व गेंदबाज की बोलती बंद

    2. विल जैक्स (Will Jacks)

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर है मयंक अग्रवाल का नाम, जिन्हें आईपीएल 2023 ऑक्शन में खरीदने के लिए आरसीबी, सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    3. मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)

    लिस्ट में तीसरे नंबर पर है विल जैक्स का नाम, जिन्हें आईपीएल 2023 ऑक्शन में आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। विल जैक्स को खरीदने के लिए आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिडिंग वॉर हुई थी।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन ने रातोंरात बदल डाली इन प्लेयर्स की तकदीर, ये रहे नीलामी में बिकने वाले 5 सबसे युवा क्रिकेटर्स