Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023: कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान? सोशल मीडिया पर भिड़ गए फैंस

    By Umesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 01:26 PM (IST)

    IPL 2023 सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद से टीम में नए कप्तान को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। ऐसे में फैंस ने तीन खिलाड़ियों को टीम का नाम सुझाया है।

    Hero Image
    सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान की खोज में। फोटो ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन समाप्त हो चुका है। लगभग सभी टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड पूरे कर लिए हैं। CSK ने जहां धोनी के संन्यास के बाद बेन स्टोक्स को कप्तान बना सकती है। वहीं, हैदराबाद अभी अपने कप्तान की तलाश में है। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम प्रबंधन को सुझाव दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद से टीम में नए कप्तान को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। ऐसे में फैंस ने तीन खिलाड़ियों को टीम का नाम सुझाया है। इनमें पहला नाम भुवनेश्वर कुमार है, दूसरा नाम एडन मार्क्रम और तीसरे पर मयंक अग्रवाल का नाम शामिल है।

    फैंस ने हैदराबाद टीम प्रबंधन को दिया सुझाव

    एक फैंस ने ट्वीट कर लिखा कि, लारा के गाइडेंस में एडन मार्क्रम दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, एक और फैंस ने भुवनेश्वर का नाम लेते हुए लिखा, SRH के साथ खेलने का अनुभव है, वह टीम के खिलाड़ियों को समझते हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान बनाने का सुझाव दिया। वहीं, कुछ फैंस ने मयंक अग्रवाल का भी समर्थन किया।

    हैरी ब्रुक पर लगाई बड़ी बोली

    बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान 8.25 करोड़ में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पर बड़ी बोली लगाई। हैदराबाद ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। सनराइजर्स के पास इस नीलामी के दौरान सबसे अधिक पैसे थे।

    सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड : हैरी ब्रूक, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसन, कार्तिक त्यागी, अब्दुल समद, उमरान मलिक, टी नटराजन, विव्रांत शर्मा, एडन मारक्रम, आदिल रशीद, मयंक डागर, ग्लेन फ़िलिप्स, अकील हुसैन, मयंक मार्कंडेय, फजल-हक-फारुकी, उपेंद्र यादव, सनवीर सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास

    यह भी पढ़ें- IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में किन पर लगी बोली, किसको नहीं मिले खरीदार; यहां देखें लिस्ट

    यह भी पढ़ें- IPL Auction 2023: इस खिलाड़ी को खरीद यह टीम हुई सबसे मजबूत, देखें सभी टीम का फूल स्क्वॉड

    comedy show banner