विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में किन पर लगी बोली, किसको नहीं मिले खरीदार; यहां देखें लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 24 Dec 2022 09:54 AM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2022 10:24 AM (IST)

IPL Auction 2023 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में शिवम मावी को GT ने 6 करोड़ रुपये मुकेश कुमार को DC ने ...और पढ़ें

IPL Auction 2023 list of sold and unsold players
IPL Auction 2023 list of sold and unsold players

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 Auction कोच्चि में 23 दिसंबर को समाप्त हो गई। इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर को खरीदने के लिए 18.5 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये खर्च किए। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा।

निकोलस पूरन पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ की बोली लगाई। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने स्क्वाड को मजबूती दी। पूर्व पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को भी SRH ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में शिवम मावी को GT ने 6 करोड़ रुपये, मुकेश कुमार को DC ने 5.5 करोड़ रुपये और विवरांत शर्मा को SRH ने 2.6 करोड़ रुपये की बड़ी बोली के साथ खरीदा। शुरू में अनसोल्ड रहने के बाद, जो रूट, रिले रोसौव, एडम ज़म्पा और शाकिब अल हसन को त्वरित नीलामी में चुना गया। तबरेज शमी, क्रिस जॉर्डन, रासी वैन डेर डूसन उन बड़े नामों में शामिल थे, जो अनसोल्ड रहे।

आईपीएल 2023 ऑक्शन में बिके और न बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

केन विलियमसन, न्यूजीलैंड - गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में खरीदा।

हैरी ब्रूक, इंग्लैंड- सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा।

मयंक अग्रवाल, भारत- को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

अजिंक्य रहाणे, भारत- चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख में खरीदा।

जो रूट, इंग्लैंड- राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ में खरीदा।

शाकिब अल हसन, बांग्लादेश- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा।

सैम करन, इंग्लैंड- पंजाब किंग्स द्वारा 18.5 करोड़ में खरीदे गए।

सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे- पंजाब किंग्स ने 50 लाख में खरीदा।

ओडियन स्मिथ, को गुजरात टाइटन्स ने 50 लाख में खरीदा।

जेसन होल्डर, वेस्टइंडीज- राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में खरीदा।

कैमरन ग्रीन, ऑस्ट्रेलिया- मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ में खरीदा।

बेन स्टोक्स, इंग्लैंड- चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा।

निकोलस पूरन, वेस्टइंडीज- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

हेनरिक क्लासेन, दक्षिण अफ्रीका- सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

कुसल मेंडिस, श्रीलंका- नहीं बिके।

टॉम बैंटन, इंग्लैंड- नहीं बिके।

फिल सॉल्ट, इंग्लैंड- दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा।

क्रिस जॉर्डन, इंग्लैंड (बेस प्राइस ₹ 2 करोड़), नहीं बिके ।

रीस टॉपले, इंग्लैंड- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.9 करोड़ में खरीदा।

जयदेव उनादकट, भारत- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख में खरीदा।

एडम मिल्ने, न्यूजीलैंड- नहीं बिके।

झाय रिचर्डसन, ऑस्ट्रेलिया- मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ में खरीदा।

ईशांत शर्मा, भारत- को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा।

आदिल राशिद, इंग्लैंड- सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा।

अकील होसेन, वेस्ट इंडीज- सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा।

एडम जम्पा, ऑस्ट्रेलिया- राजस्थान रॉयल्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा।

तबरेज शम्सी, दक्षिण अफ्रीका- नहीं बिके।

मुजीब उर रहमान, अफगानिस्तान- नहीं बिके।

मयंक मारकंडे, भारत- सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा।

अनमोलप्रीत सिंह, भारत- सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा।

चेतन LR, भारत- नहीं बिके ।

शुभम खजुरिया, भारत- नहीं बिके।

रोहन कुन्नुमल, भारत- नहीं बिके।

शेख रशीद, भारत- चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में खरीदा।

हिम्मत सिंह, भारत- नहीं बिके।

विवरांत शर्मा, भारत- सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीदा।

प्रियम गर्ग, भारत- नहीं बिके।

समर्थ व्यास, भारत- सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा।

सौरभ कुमार, भारत- नहीं बिके।

कॉर्बिन बॉश- नहीं बिके।

सनवीर सिंह, भारत-सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा।

अभिमन्यु ईश्वरन, भारत- नहीं बिके।

निशांत सिंधु, भारत- चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख में खरीदा।

शशांक सिंह, भारत- नहीं बिके।

सुमित कुमार, भारत- नहीं बिके।

दिनेश बाना, भारत- नहीं बिके।

एन जगदीसन, भारत- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 90 लाख में खरीदा।

केएस भारत, भारत- गुजरात टाइटन्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा।

उपेंद्र सिंह यादव, भारत- सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 लाख रुपये में खरीदा।

मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारत- नहीं बिके।

वैभव अरोड़ा, भारत- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख में खरीदा।

यश ठाकुर, भारत- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा।

केएम आसिफ, भारत- राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा।

लांस मॉरिस, ऑस्ट्रेलिया- नहीं बिके।

शिवम मावी, भारत- गुजरात टाइटन्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा।

मुकेश कुमार, भारत- दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ में खरीदा।

चिंतल गांधी, भारत- नहीं बिके।

इजहारुलहक नवीद, अफगानिस्तान- नहीं बिके।

मुरुगन अश्विन, भारत- राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा।

श्रेयस गोपाल, भारत- नहीं बिके।

एस मिधुन, भारत- नहीं बिके।

हिमांशु शर्मा, भारत- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख में खरीदा।

पॉल स्टर्लिंग, आयरलैंड- नहीं बिके।

मनीष पांडे, भारत- दिल्ली कैपिटल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा।

रासी वैन डेर डूसन, दक्षिण अफ्रीका- नहीं बिके।

शेरफेन रदरफोर्ड, वेस्टइंडीज- नहीं बिके।

विल जैक्स, इंग्लैंड- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ में खरीदा।

ट्रैविस हेड, ऑस्ट्रेलिया- नहीं बिके।

मनदीप सिंह, भारत- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख में खरीदा।

डेविड मालन, इंग्लैंड- नहीं बिके।

रोमारियो शेफर्ड, वेस्टइंडीज- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख में खरीदा।

डेरिल मिचेल, न्यूजीलैंड- नहीं बिके।

डेनियल सैम्स, ऑस्ट्रेलिया- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 75 लाख में खरीदा।

मोहम्मद नबी, अफगानिस्तान- नहीं बिके।

वेन पार्नेल, दक्षिण अफ्रीका- नहीं बिके।

जिमी नीशम, न्यूजीलैंड- नहीं बिके।

दासुन शनाका, श्रीलंका- नहीं बिके।

रिले मेरेडिथ, ऑस्ट्रेलिया- नहीं बिके।

संदीप शर्मा, भारत- नहीं बिके।

तस्कीन अहमद, बांग्लादेश- नहीं बिके।

दुशमंता चमीरा, श्रीलंका- नहीं बिके।

ब्लेसिंग मुजरबानी, जिम्बाब्वे- नहीं बिके।

काइल जैमीसन, न्यूजीलैंड- चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ में खरीदा।

पीयूष चावला, भारत- मुंबई इंडियंस को 50 लाख में खरीदा।

यह भी पढ़ें- ऑटो ड्राइवर के बेटे की रातों-रात चमकी किस्मत DC ने करोड़ों रुपये खर्च कर मुकेश को टीम में किया शामिल

यह भी पढ़ें- IPL 2023 Auction: मिनी ऑक्शन में 87 स्लाट के लिए 10 खरीदारों ने लगाई बोली, सैम करन बिके सबसे महंगे