विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Auction: मिनी ऑक्शन में 87 स्लाट के लिए 10 खरीदारों ने लगाई बोली, सैम करन बिके सबसे महंगे

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 23 Dec 2022 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2022 12:43 AM (IST)

IPL 2023 Auction कैमरून ग्रीन को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे। ...और पढ़ें

IPL 2023 Mini Auction, आईपीएल मिनी ऑक्शन। फोटो डिजाइन
IPL 2023 Mini Auction, आईपीएल मिनी ऑक्शन। फोटो डिजाइन

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। कोच्ची में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन देर शाम समाप्त हो गया। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्लॉट पूरे किए। आईपीएल के इतिहास में इस बार सबसे महंगे सैम करन बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा था।

वहीं, दूसरे नबंर कैमरून ग्रीन रहे। कैमरून ग्रीन को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे। चेन्नई सुपर किग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा।

/ipl 2023 auction

हैरी ब्रुक पर हुई पैसों की बारिश

हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा इसके अलावा हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद मयंक को कप्तान बना सकती है। फिलहाल, भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

केन विलियमसन को गुजरात ने खरीदा

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमों ने अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स के स्लाट को पूरा किया। इनमें 8 विदेशी प्लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में बड़े नामों में शामिल शाकिब-अल-हसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, शाकिब-अल-हसन कोलकाता के साथ बनें रहेंगे। उन्हें 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा।

इस ऑक्शन से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था।

दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

यह भी पढे़ं- IPL 2023 Auction: स्टोक्स नहीं बल्कि ये खिलाड़ी नीलामी में हुआ मालामाल, PBKS ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा

यह भी पढ़ें- हैरी ब्रूक को खरीदते ही Kavya Maran का खिल उठा चेहरा, वायरल वीडियो पर फैंस ने इस तरह दिए रिेएक्शंस