विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैरी ब्रूक को खरीदते ही Kavya Maran का खिल उठा चेहरा, वायरल वीडियो पर फैंस ने इस तरह दिए रिेएक्शंस

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 23 Dec 2022 08:56 PM (IST)

काव्या मारन अक्सर आईपीएल नीलामी में अपने लुक्स के चलते हर किसी को दीवाना बना देती हैं। इस बार आईपीएल ...और पढ़ें

काव्या मारन और हैरी ब्रुक। आईपीएल ऑक्शन 2023
काव्या मारन और हैरी ब्रुक। आईपीएल ऑक्शन 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन इंडियन प्रीमियर लीग के हर ऑक्शन में छाई रहती हैं। वहीं, इस आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में भी काव्या ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दिल खोलकर बोली लगाई और उन्हें पहले ही सेट में 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें काव्या मारन ब्रूक के टीम में आने से काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके रिएक्शन की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है।

काव्या मारन अक्सर आईपीएल नीलामी में अपने लुक्स के चलते हर किसी को दीवाना बना देती हैं। इस बार आईपीएल 2023 ऑक्शन में काव्या ने जैसे ही पहली बोली लगाते हुए हैरी ब्रूक को खरीदा, तो इस दौरान उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हैरी ब्रूक को खरीदने के बाद काव्या मुस्कुराती हुई नजर आई आ रही हैं।

काव्या को क्रिकेट का है काफी शौक

बता दें कि काव्या का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। क्रिकेट के अलावा उन्हें घूमने और संगीत सुनने का भी शौक है। बिजनेस घराने से होने के कारण काव्य मीडिया विभाग में भी काम कर चुकी हैं। इसी कारण वो साल 2019 में टीवी नेटवर्क के साथ काम करने लगी थी। वहीं, अपने लुक्स और खूबसूरती के चलते वो हर बार नीलामी में हर किसी को दीवाना बना देती हैं।

SRH ने मयंक अग्रवाल को अपने खेमे में किया शामिल

बता दें, मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए आईपीएल 2023 ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त बिडिंग देखने को मिली, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल कर लिया। इस तरह पिछली बार पंजाब किंग्स के कप्तान अब हैदराबाद टीम में चले गए हैं। हैदराबाद टीम ने ऑक्शन से पहले केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था, ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि मयंक अग्रवाल को SRH टीम कप्तान बना सकती है।

यह भी पढ़ें- Ishan Kishan को पछाड़कर कैमरून बने MI के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितनी की लगी बोली?

यह भी पढ़ें- IPL 2023 Auction: स्टोक्स नहीं बल्कि ये खिलाड़ी नीलामी में हुआ मालामाल, PBKS ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा