विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: कोच गौतम गंभीर के युग में टीम इंडिया का शुरुआती प्रदर्शन, टेस्‍ट और टी20 में हिट तो वनडे में फ्लॉप

Published: Tue, 01 Oct 2024 08:14 PM (IST)

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हुआ। इसके बाद गौतम गंभीर का ...और पढ़ें

भारतीय टीम के हेड कोच हैं गौतम गंभीर। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम के हेड कोच हैं गौतम गंभीर। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत ने बांग्‍लादेश को टेस्‍ट सीरीज में हराया
  2. श्रीलंका दौरे से गंभीर युग की हुई शुरुआत
  3. गंभीर की कोचिंग में भारत ने खेलीं 3 सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हुआ। द्रविड़ की विरासत को इसके बाद गौतम गंभीर के हाथों में सौंपा गया। जुलाई में गौतम गंभीर को ऑफिशियली भारतीय क्रिकेट टीम का हेड को नियुक्‍त किया गया।

गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने सबसे पहले श्रीलंका का दौरा किया था। अब गुरु गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम टी20, वनडे के बाद टेस्‍ट सीरीज खेल चुकी है। गंभीर युग में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

जीत के साथ किया आगाज

भारत के श्रीलंका दौरे से गंभीर युग की शुरुआत हुई। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में खेली गई इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया था।

भारतीय टीम ने पहला टी20 43 रन से जीता था। दूसरा मैच बारिश से प्रभावित रहा। टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का आखिरी मुकाबला टाई रहा। सुपर ओवर में मैन इन ब्‍लू ने जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित शर्मा के दो छक्कों ने टीम इंडिया को जिताया कानपुर टेस्ट, नहीं तो ड्रॉ तय था, कोच ने की जमकर तारीफ

वनडे सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन 

इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारतीय टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का पहला वनडे टाई रहा था। इसके बाद दूसरे मुकाबले को मेहमान श्रीलंका ने 32 रन से और आखिरी वनडे को 110 रन से जीता था।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 'मेरी इतनी सैलरी नहीं है' अश्विन ने किस सवाल के जवाब में कही ये बात, जानिए सच्चाई