विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, युवी को नहीं मिली जगह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 01:14 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, युवी को नहीं मिली जगह
श्रीलंका के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, युवी को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टी20 व पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 20 अगस्त से करेगी। युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई है साथ ही आर. अश्विन को भी आराम दिया गया है। उम्मीद इस बात की भी जताई जा रही थी कि सुरेश रैना को टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उभरते हुए बल्लेबाज रिषभ पंत भी श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो सके। 

श्रीलंका के खिलाफ स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भारतीय टीम में जगह दी गई है साथ ही युजवेंद्र चहल को भी मौका मिला है। तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर ने भी टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। उमेश यादव को भी वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। अक्षर पटेल को तीसरे टेस्ट मैच में बैन किए गए रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें अंतिम ग्यारह में मौका नहीं मिला। हालांकि उन्हें टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और नंबर एक टेस्ट गेंदबाज रवींद्र जडेजा को भी इन दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है।  

भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेट कीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शर्दुल ठाकुर। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें