विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहम्मद सिराज के विकेट की चर्चा पहुंची इंग्लैंड के राजघराने तक, किंग चार्ल्स ने कप्तान शुभमम गिल से की लंबी बात, देखें Video

Published: Tue, 15 Jul 2025 06:08 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम इंडिया ...और पढ़ें

मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए आउट
मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए आउट

HighLights

  1. IND vs ENG: भारत को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली हार
  2. IND vs ENG: मोहम्मद सिराज हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट
  3. IND vs ENG: भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मात देने की तरफ बढ़ रही थी। तभी किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि मोहम्मद सिराज बोल्ड हो गए और भारत को हार मिली। जिसने भी विकेट देखा उसने सिराज के आउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ये इतना अनलकी था कि इंग्लैंड के राजघराने तक में इसकी चर्चा हुई और किंग्स चार्ल्स-3 ने कप्तान शुभमन गिल से इस बारे में बात की।

भारत को जीत के लिए 193 रन चाहिए थे। इंग्लैंड ने भारत के आठ विकेट 112 रनों पर ही गिरा दिए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब ले जाने की कोशिश की। 147 के कुल स्कोर पर बुमराह आउट हो गए। उनके बाद जडेजा, मोहम्मद सिराज के साथ टीम को जीत के करीब ले गए। हालांकि, किस्मत ने सिराज का साथ नहीं दिया और शोएब बशीर की एक गेंद उनके बल्ले के बीचों बीच टकराने के बाद भी पैर के पीछे से स्टम्प पर जा लगी।

यह भी पढ़ें- Video: 26 साल बाद... लॉर्ड्स की हार ने पुराने जख्‍मों को कुरेदा; सिराज जैसे अनलकी अंदाज में गिरा था आखिरी विकेट

टीम इंडिया ने की मुलाकात

लॉर्ड्स में हार झेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किंग चार्ल्स-3 से मुलाकात की। उनके घर पर टीम इंडिया उनसे मिलने पहुंची थी। तभी चार्ल्स ने कप्तान गिल से बात की और सिराज के आउट होने के बारे में भी चर्चा की जिस पर गिल ने कहा कि ये क्रिकेट का खेल है। इसके अलावा चार्ल्स ने उप-कप्तान ऋषभ पंत से भी लंबी चर्चा की और उनके साथ हंसी मजाक तक किया। कुछ यही हाल जसप्रीत बुमराह के साथ था। भारत के हर खिलाड़ी से चार्ल्स ने बात की और हंसी मजाक किया।

भारत की पुरुष टीम के अलावा महिला टीम भी इस समय इंग्लैंड में है। भारत की महिला टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को टी20 सीरीज में मात दी है। महिला टीम से भी चार्ल्स ने मुलाकात की। महिला खिलाड़ियों ने भी किंग ने बात की और उनसे उनके खेल के बारे में पूछा।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी टीम के साथ मौजूद रहे। शुक्ला ने बताया कि किंग चार्ल्स ने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "किंग के साथ हमने लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर बात की। किंग ने कहा कि सिराज का आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण था नहीं तो भारत मैच जीत जाता। टीम ने ये साबित किया है कि वह फाइटर है। हम सीरीज जीतेंगे।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड ने मैच के साथ जीता दिल, किस्मत से हारे मोहम्मद सिराज को यूं दिया सहारा, भावुक कर देंगी ये तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।