Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Win Champions Trophy: भारत की जीत पर देशभर में होली से पहले मनी दीवाली, जश्न में डूबे फैंस की देखें तस्वीरें

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 11:32 PM (IST)

    भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली टीम बन गई हैं जिसने तीन बार ट्रॉफी जीती और पांचवीं बार फाइनल खेला। भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया। क्रिकेट फैंस ने पटाखें फोड़कर जीत का जश्न मनाया। भारत में होली से पहले दीवाली का माहौल देखने को मिला। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।

    Hero Image
    भारत की जीत के बाद फैंस ने मनाया जमकर जश्न। फोटो- PTI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी पारी श्रेयस अय्यर अक्षर पटेल केएल राहुल और कुलदीप यादव के सामूहिक प्रयास की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है जबकि रोहित ने बतौर कप्तान लगातार दूसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की जीत के बाद फैंस की जश्न की तस्वीरें-

    प्रयागराज में क्रिकेट फैंस ने जीत पर जमकर जश्न मनाया।

    लखनऊ में फैंस ने सड़कों पर पटाखे जलाए और भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। 

    भारत की जीत पर गली-मुहल्लों में जश्न का माहौल।

    भारत के चैंपियन बनने के बाद नन्हें फैंस ने भी जमकर जश्न मनाया। सभी ने टीम को बधाई दी।

    भारत में होली से पहले दीवाली जैसा माहौल दिखा। फैंस ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। 

    न्यूजीलैंड को हराने के बाद मैच देख रहे फैंस घरों से बाहर निकले और डांस किया।

    भारतीय फैंस ने चौराहों पर निकल कर भारतीय तिरंगा लहराया और टीम को चैंपियंस ट्रॉफी की जीती की बधाई दी। युवाओं ने रोड शो निकाला। 

    यह भी पढे़ं- IND vs NZ: रोहित की कप्तानी पारी और इन चार खिलाड़ियों का बेखौफ अंदाज; भारत की जीत के ये रहे 'पांच पांडव'