विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: 'बदकिस्मत अक्षर पटेल', अजीब तरह से आउट हुए बापू, हार्दिक पांड्या का उतर गया मुंह

Published: Sun, 10 Nov 2024 09:16 PM (IST)

भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में शुरुआत से ही लड़ख़ड़ा गई। उसके बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सके। ...और पढ़ें

अक्षर पटेल हुए बदकिस्मती का शिकार, हुए रन आउट
अक्षर पटेल हुए बदकिस्मती का शिकार, हुए रन आउट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने रविवार को खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को परेशानी में डाल दिया। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। अक्षर पटेल इस बीच विकेट पर पैर जमा चुके थे। टीम इंडिया की उम्मीदें उन पर टिकी थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था और इसलिए अक्षर अजीब तरह से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

अक्षर नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। वह जब आए थे तो टीम इंडिया मुश्किल में थी। भारत ने 45 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। यहां टीम इंडिया को एक साझेदारी की जरूरत थी। अक्षर, हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर इस साझेदारी को बनाने में लगे थे. लेकिन बदकिस्मती का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही अभिषेक शर्मा का पीछा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पड़ा पीछे, रन बनाना मुश्किल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल

किस्मत ने नहीं दिया साथ

भारतीय पारी का 12वां ओवर फेंक रहे थे पीटर। ओवर की पांचवीं गेंद पर सामने थे पांड्या। पीटर ने ऊपर गेंद फेंकी जिसे पांड्या ने सामने की तरफ खेल दिया। पीटर ने डाइव मारकर गेंद को रोकने की कोशिश की। इतने में अक्षर रन रेने की जल्दबाजी में क्रीज छोड़कर आगे आ गए थे। पीटर डाइव मारने के बाद भी गेंद को रोक नहीं पाए लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर नॉन स्ट्राइकर छोर के स्टंप पर जा लगी। अक्षर इस समय क्रीज से बाहर थे और इसलिए रन आउट दे दिए गए।

पांड्या उनके आउट होने से काफी निराश थे क्योंकि वह उनके साथ मिलकर अच्छी साझेदारी कर रहे थे। पटेल और पांड्या की साझेदारी भारत के लिए भी बहेद जरूरी थी। पटेल 21 गेंदों पर चार चौके लगा 27 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत ने बनाए 124 रन

पहले टी20 मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम इंडिया दूसरे टी20 में कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। मेहमान टीम किसी तरह 20 ओवरों के बाद छह विकेट खोकर 124 रन बनाने में सफल रही। अंत में हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों पर नाबाद 39 रन बना टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। अपनी पारी में पांड्या ने चार चौके और एक छक्का मारा। पटेल टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।