विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही अभिषेक शर्मा का पीछा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पड़ा पीछे, रन बनाना मुश्किल, जमकर हो रहे हैं ट्रोल

Published: Sun, 10 Nov 2024 08:25 PM (IST)

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। टीम के दोनों ओपनर जल्दी ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा दूसरे टी20 मैच में भी हुए फेल
अभिषेक शर्मा दूसरे टी20 मैच में भी हुए फेल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया पहला मैच जीतने में सफल रही थी। दूसरे मैच में भारत से जीत की उम्मीद है लेकिन उसे अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लेकिन साउथ अफ्रीका ने भारत की शुरुआत खराब कर दी। अभिषेक शर्मा पहले मैच में फेल रहे थे और इसलिए उम्मीद थी कि दूसरे मैच में उनका बल्ला चलेगा, लेकिन इस मैच में भी वह फेल हुए।

पहले मैच में शतक ठोकने वाले संजू सैमसन इस मैच में नहीं चले। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। इसके बाद पूरी उम्मीदें अभिषेक से थीं, लेकिन उनका विकेट भी दूसरे ही ओवर में गिर गया। अभिषेक को उसी गेंदबाज ने आउट किया जिसने पहले मैच में उन्हें पवेलियन की राह दिखाई थी।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: दूसरे टी20 के लिए प्‍लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, जानें किस टीम के साथ उतरे भारत-साउथ अफ्रीका

अभिषेक बने खिलौना

अभिषेक को दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेराल्ड कोएट्जी ने पवेलियन की राह दिखाई। कोएट्जी ने शॉर्ट बॉल फेंकी जिसे अभिषेक ने पुल करना चाहा। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और मार्को यानसेन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। अभिषेक अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पिछले दो मैचों में उनके बल्ले से रन बनना मुश्किल हो गए हैं। दोनों ही मैचों में कोएट्जी ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। पहले मैच में कोएट्जी की पहली ही गेंद पर अभिषेक कैच आउट हो गए थे। इस बार भी कोएट्जी ने उन्हें शांत रखा। कोएट्जी ने अभिषेक को अपना खिलौना बना लिया है और बेहद आसानी से वह इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकेट ले जाते हैं।

बांग्लादेश सीरीज में हुए फेल

अभिषेक सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के शुरुआती दो मैचों में ही फेल नहीं हुए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। इस सीरीज के तीन मैचों में वह कुल 35 रन ही बना सके थे। आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक वो अंदाज इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखा पाए हैं और जल्दी पवेलियन लौटते दिखे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: दूसरे टी20 में इतिहास रचेंगे अर्शदीप सिंह! पंजाबी पुत्‍तर के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।