IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल को आउट देने पर विवाद, अंपायर पर लगे चीटिंग के आरोप; स्टेडियम में दर्शकों ने काटा बवाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अंपायरिंग पर फिर सवाल उठे हैं। मामला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का है जब मैच के आखिरी दिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदलते हुए यशस्वी जायसवाल को आउट दे दिया और उन्हें शतक से महरूम कर दिया। इसके बाद मैदान पर भारतीय फैंस गुस्से में दिखे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर विवाद हो गया है। ये विवाद यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर हुआ है। कमिंस की बाउंसर पर यशस्वी ने पुल किया और गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई। ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने यशस्वी को नॉट आउट दिया और फिर मेजबान टीम ने रिव्यू लिया। तीसरे अंपायर ने यशस्वी को आउट दे दिया और यहीं विवाद हो गया।
ये विवाद इसलिए हुआ क्योंकि रिव्यू में जब गेंद यशस्वी के बल्ले और दस्तानों के पास से गई तो स्निको मीटर पर कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद भी तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदलते हुए यशस्वी को आउट दे दिया। ये फैसला देख मैदान पर मौजूदा भारतीय दर्शकों ने बवाल काट दिया और हंगमा मचाने लगे। भारतीय दर्शकों को ऑस्ट्रेलिया को हूट करते देखा गया। यशस्वी शतक से चूक गए। उन्होंने 84 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah तुम जैसा कोई नहीं... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'पंजा' मारकर इस मामले में बने नंबर-1; शोएब-जॉनसन छूटे पीछे
दर्शकों ने कहा Shame
जैसे ही तीसरे अंपायर का फैसला आया सभी हैरान रह गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इसे आउट दिया जाएगा क्योंकि स्निको मीटर में कुछ भी नहीं दिखा था। कमेंट्री में बैठे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इस फैसले से हैरान थे। यशस्वी को आउट होता देख भारतीय फैंस गुस्से में आ गए और उन्होंने मैदान पर चीटर्स के बोर्ड दिखाने शुरू कर दिए। इसके अलावा SHAME लिखे हुए बोर्ड भी दिखाए। मैदानी अंपायर भी इससे हैरान दिखे।
Australian doing what they are known for
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) December 30, 2024
Cheating!!
As per ICC rules if Sniko shows no disturbance then it should be not out.
Yashasvi Jaiswal was given out incorrectly. pic.twitter.com/uXdmsbBQLm
यशस्वी ने मैदानी अंपायर से चर्चा की और अपनी बात रखी। इस दौरान वह काफी निराश और गुस्से में नजर आ रहे थे। तीसरे अंपायर के फैसले ने उन्हें इस सीरीज के अपने दूसरे शतक से महरूम रख दिया। उन्होंने 118 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का मारा।
Third Umpire giving the decision on Yashasvi Jaiswal. pic.twitter.com/HVYzaNkLlf
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 30, 2024
पहले भी हुआ ऐसा
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस सीरीज में तीसरे अंपायर ने गलत फैसला दिया हो। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी केएल राहुल के साथ ऐसा ही कुछ हुआ था। राहुल को मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया था जिसमें स्निको मीटर में कुछ पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। गेंद राहुल के पैड पर लगी थी जो स्निको मीटर में दिखाई दिया था, लेकिन बैट से लगने के सबूत नहीं थे। इस रिव्यू में साफ पता चल रहा था कि अगर बैट से गेंद लगी तो है तो फिर स्निको में दो बार हलचल होनी चाहिए, लेकिन वो हुई थी एक बार और ये हलचल गेंद से पैड के टकराने की थी ये साफ पता चल रहा था। हालांकि तीसरे अंपायर ने फिर भी राहुल को आउट दे दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।