विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: 'रिटायर हो जाओ और लंदन में रहो' विराट कोहली ब्रिस्बेन में हुए फेल तो फैंस ने किया जमकर ट्रोल, दी टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की सलाह

Published: Mon, 16 Dec 2024 04:28 PM (IST)

विराट कोहली ब्रिस्बेन टेस्ट मैच की पहली पारी में फेल हो गए। उनके बल्ले से सिर्फ तीन रन ही निकले। ...और पढ़ें

विराट कोहली ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में हुए फेल
विराट कोहली ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में हुए फेल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से उम्मीद थी कि ब्रिस्बेन में उनका बल्ला चलेगा। हालांकि, ये दिग्गज बल्लेबाज पहली पारी में फेल हो गया। कोहली तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोस हेजलवुड ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद से कोहली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

कोहली पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में फेल हुए थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से शतक निकला था। एडिलेड में फिर कोहली का बल्ला फेल रहा और ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में भी उनका बल्ला नहीं चला।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'मेरे रिकॉर्ड गूगल कर लो', जसप्रीत बुमराह ने रिपोर्टर को दिया दो टूक जवाब, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बन गया माहौल

धोनी से सीखो

कोहली सोशल मीडिया पर एमएस धोनी से सीख लेने की सलाह दी जा रही है। कोहली से कहा जा रहा है कि वह धोनी से सीखते हुए संन्यास ले लें। धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीच में ही संन्यास ले लिया था। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "विराट कोहली को धोनी से सीखना चाहिए और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। बीसीसीआई क्यों ऐसे खिलाड़ियों पर समय बर्बाद करता है जो एक समय महान थे लेकिन अब खत्म हो चुके हैं।

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "विराट कोहली को इस मैच की दूसरी पारी में शतक जमाना चाहीए। अगर बारिश के कारण ये पारी नहीं हो पाती है तो फिर कोहली को अगले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जमाना चाहिए नहीं तो संन्यास ले लेना चाहिए।"

वहीं एक यूजर ने लिखा, "रिटायर हो जाओ और लंदन में रहे।"

भारत की पारी लड़खड़ाई

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम लड़खड़ा गई। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 51 रन बनाए हैं। विराट के अलावा यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। बारिश ने भारत को बचा लिया नहीं तो स्थिति और बुरी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कहर से परेशान भारतीय बल्लेबाजों को बारिश ने बचाया, समय से पहले खत्म हुआ खेल, जानिए दिन का पूरा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।