विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: आकाशदीप ने क्या कर दिया, फेंकी भयंकर खराब गेंद, गुस्से में लाल हो गए ऋषभ पंत, देखें Video

Published: Mon, 16 Dec 2024 12:50 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आकाशदीप को प्लेइंग-11 में मौका मिला ...और पढ़ें

आकाशदीप ने फेंकी बेहद खराब गेंद, गुस्सा हो गए पंत
आकाशदीप ने फेंकी बेहद खराब गेंद, गुस्सा हो गए पंत

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। इसमें से एक बदलाव हर्षित राणा की जगह आकाशदीप को टीम में शामिल करना था। आकाशदीप ने इस मैच की पहली पारी में गेंदबाजी तो कुछ खास नहीं की। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसी खराब गेंद फेंकी कि ऋषभ पंत गुस्से में लाल हो गए।

आकाश दीप को सिर्फ एक विकेट मिला। उन्होंने 29.5 ओवरों में पांच ओवर मेडन फेंके और 95 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि, उन्होंने काफी अहम विकेट लिया। आकाशदीप ने एलेक्स कैरी को पवेलियन की राह दिखाई जिन्होंने 88 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल के लिए मास्टरप्लान बनाकर आए थे मिचेल स्टार्क, पर्थ वाली गलती नहीं छोड़ रही भारतीय बल्लेबाज का पीछा

पिच के बाहर फेंकी गेंद

आकाशदीप के सामने एलेक्स कैरी ही थे। उन्होंने रनअप लिया और गेंद फेंकी, लेकिन ये गेंद काफी खराब थी। आकाशदीप की ये गेंद ऑफ स्टंप की तरफ पिच के बाहर चली गई। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इसे रोकने की कोशिश की और डाइव मारी। वह गेंद को पूरी तरह से कलेक्ट तो कर नहीं पाए, लेकिन गेंद को चौके के लिए नहीं जाने दिया। डाइव मारकर जब पंत उठे तो उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था। इसे अंपायर ने वाइड बॉल करार दिया। आकाशदीप भी अपनी इस गेंद से काफी निराश थे। कमेंटेटरों को भी यकीन नहीं हुआ कि आकाशदीप ने ये गेंद कैसे फेंक दी।

आकाशदीप की हुई पैरवी

आकाशदीप वो गेंदबाज हैं जिनको लेकर बीते दो मैचों में काफी चर्चा हुई। वो भी तब जब वह दोनों मैचों में खेले नहीं थे। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया था। इसे लेकर सवाल उठे थे। कई लोगों ने कहा था कि राणा को मौका इसलिए मिला क्योंकि वह गंभीर के खास हैं और उनके साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में थे। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद ये सवाल और गंभीर हो गए थे। राणा को एडिलेड टेस्ट में एक भी विकेट नहीं मिला था। नतीजन ब्रिस्बेन में आकाशदीप को मौका दिया गया।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली कमेंटेटर ने टीवी पर आकर मांगी माफी, देखें Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।