विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS:' क्या मोंगरेल कुत्ते सिर्फ घुर्राते हैं', गावस्कर ने सिराज के साथ हुई बदतमीजी को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर कसा तंज

Published: Sun, 15 Dec 2024 09:41 AM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने मोहम्मद सिराज को ...और पढ़ें

मोहम्मद सिराज के समर्थन में कूदे सुनील गावस्कर
मोहम्मद सिराज के समर्थन में कूदे सुनील गावस्कर

HighLights

  1. IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस और मीडिया पर कसा तंज
  2. IND vs AUS: एडिलेड के बाद ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने किया सिराज को हूट
  3. IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने इस मामले में लिया आईपीएल का नाम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय चर्चा में हैं। इसका कारण ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई फैंस का उनके साथ किया गया व्यवहार है। फैंस ने गाबा में सिराज को जमकर हूट किया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी सिराज को एक विलेन की तरफ पेश किया है और ये सब हुआ है दूसरे टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड के साथ हुआ विवाद के कारण। भारत के पूर्व कप्तान सुनीव गावस्कर को ये सब रास नहीं आया और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जमकर लताड़ लगाई है।

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सिराज ने हेड को आउट किया था और फिर इन दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय भी एडिलेड के दर्शकों ने सिराज को हूट किया था। ये सिलसिला ब्रिस्बेन में भी जारी रहा। मैच के पहले दिन सिराज को ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने हूट किया। ये सब गावस्कर को पसंद नहीं आया और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में इसकी आलोचना की है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: विराट कोहली गाबा में ऑस्ट्रेलियाई फैंस से 'भिड़े', कैच लेने के बाद किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया Video

गावस्कर ने मारा गजब तंज

गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा है, "सिराज को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के उन संतों से ज्ञान मिल रहा है जो मैदान पर अपने शानदार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। सिराज ने बेहतरीन शतक जमाने वाले हेड को जिस तरह से बाहर भेजा उससे ऑस्ट्रेलियाई फैंस नाराज हुए होंगे। लेकिन अगर कोई ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज किसी बल्लेबाज को इस तरह की विदाई देता तो यही लोग उसकी हौसलअफजाई करते। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ये बातें कही गई हैं कि टीम को दोबारा वही मोंगरेल (एक प्रकार का कुत्ता) बन जाना चाहिए जो वो पहले हुआ करती थी। क्या मोंगरेल सिर्फ घुरराते हैं या भौंकते भी हैं।"

सिराज ने किया हैरान

गावस्कर ने कहा है कि सिराज ने जिस तरह से रिएक्ट किया वो हैरान करने वाला है, खासकर जब आईपीएल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच के अंतर को कम कर दिया है। गावस्कर ने लिखा, "सिराज ने जो किया वो हैरान करने वाला था क्योंकि, आईपीएल ने ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों और कोचेस को करोड़पति बनाने के अलावा एक काम जो किया है वो ये है कि दोनों टीमों के बीच मैच खेलते समय जो दुश्मनी की भावना थी वो खत्म कर दी है।"

यह भी पढ़ें- Mohammed Shami के ऑस्ट्रेलिया जाने की फ्लाइट हुई कैंसिल! हैदराबाद के लिए भरेंगे उड़ान; बंगाल के स्क्वाड में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।